
लखनऊ. बलिया कांड में मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को यूपी STF ने रविवार को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। अब तक इस मामले में 5 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बलिया कांड के सिलसिले में बयान देकर सुर्खियों में आए विधायक सुरेंद्र सिंह को तलब किया है। सुरेंद्र सिंह लगातार आरोपी के पक्ष में बयान दे रहे थे।
बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में 15 अक्टूबर को दोपहर बाद पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की मौजूदगी में धीरेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य आरोपियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात उस वक्त हुई जब कोटा की दुकान के लिए एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में गांव में खुली बैठक चल रही थी।
भाजपा विधायक का करीबी है धीरेंद्र सिंह
इस घटना को अंजाम देने के बाद धीरेंद्र सिंह फरार हो गया था। पुलिस मूक दर्शक बनी रही। इस मामले में विपक्षी पार्टियां योगी सरकार पर जमकर निशाना साध रही हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी धीरेंद्र सिंह बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का दहिना हाथ है। वह नेताजी का बेहद करीबी है।
अभी तक 10 आरोपी गिरफ्तार
धीरेंद्र सिंह के आलावा दो आरोपी संतोष यादव और अमरजीत यादव को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। धीरेंद्र सिंह के अलावा अब तक कुल 10 (5 नामजद, 5 अन्य) आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA)और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की योजना बनाई है। इस मामले में पुलिस ने 20-25 अज्ञात आरोपियों का भी नाम दर्ज किया है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.