UP Weather On Holi: होली पर कैसा रहेगा यूपी का मौसम? रंग में भंग डाल सकती है बारिश, देखें IMD का अलर्ट

Published : Mar 13, 2025, 06:16 PM ISTUpdated : Mar 13, 2025, 09:04 PM IST
up rain alert

सार

UP Weather On Holi: यूपी में होली पर मौसम बदलने की संभावना है। कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना है।

UP Weather On Holi: उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव आने वाला है। राज्य में आज से बारिश का सिलसिला शुरू होने जा रहा है, जो अगले चार दिनों तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, दोनों हिस्सों में तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

होली के दिन कैसा रहेगा यूपी का मौसम?

14 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है। 15 और 16 मार्च को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 17 और 18 मार्च को मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है। अब ऐसे में होली के दिन कई जगहों पर होली के दिन रंग में भंग डल सकता है।

यह भी पढ़ें: 65 साल के आदमी को देखते ही बेकाबू हो गई महिला, उतरने लगी सारे कपड़े, जाते-जाते बची जान

तराई के जिलों में छाए रहेंगे बादल

तराई के जिलों में सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए हैं, हालांकि बीच-बीच में धूप भी खिल रही है। हवा का रुख मंद होने के कारण वातावरण में उमस बढ़ गई है। दोपहर में बादल घिरने से धूप की तेजी में कमी आई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 और 14 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और पछुआ हवाएं तेज गति से चलने लगेंगी।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला