GOOD NEWS: प्रदेश के सभी मीडियाकर्मियों का अपने खर्चे पर कोरोना इलाज कराएगी MP सरकार

देश में कोरोना महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई का असर नजर आने लगा है। लेकिन मौतों की संख्या अभी भी 4000 के आसपास चल रही है। पिछले 24 घंटे में 3.43 लाख नए केस मिले। अच्छी बात यह है कि इस दौरान 3.44 लाख ठीक भी हुए। मई में यह तीसरा मौका है, जब ठीक होने वालों की संख्या उस दिन मिले केस से अधिक है। इससे पहले 10 मई को 3.29 लाख केस मिले थे, जबकि 3.55 लाख लोग ठीक हुए थे। 11 मई को 3.48 लाख केस मिले थे, जबकि 3.55 लाख ठीक हुए थे। देश में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 37 लाख के ऊपर है। 

Asianet News Hindi | Published : May 14, 2021 4:44 AM IST / Updated: May 14 2021, 12:56 PM IST

नई दिल्ली. माना जा रहा है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का पीक खत्म होने को है। यानी महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई का असर नजर आने लगा है। हालांकि मौतों की संख्या अभी भी 4000 के आसपास चल रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 3.43 लाख नए केस मिले। अच्छी बात यह है कि इस दौरान 3.44 लाख ठीक भी हुए। मई में यह तीसरा मौका है, जब ठीक होने वालों की संख्या उस दिन मिले केस से अधिक है। इससे पहले 10 मई को 3.29 लाख केस मिले थे, जबकि 3.55 लाख लोग ठीक हुए थे। 11 मई को 3.48 लाख केस मिले थे, जबकि 3.55 लाख लोग ठीक हुए थे। देश में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 37 लाख के ऊपर है। 30 अप्रैल को पहली बार देश में 4 लाख से अधिक केस मिले थे। इसके बाद 5 से लगातार 8 मई तक 4 लाख के ऊपर केस आते रहे। मई में सबसे कम केस 10 मई को 3.29 लाख मिले थे।

कोरोनाकाल से जुड़े अपडेट 

Latest Videos

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मीडियाकर्मियों के हित में एक बड़ा फैसला किया है। सरकार ने प्रदेश के सभी मीडियाकर्मियों( अधिमान्य और गैर अधिमान्यता) का अपने खर्चे पर कोरोना इलाज कराएगी। इसमें प्रिंट, इलेक्ट्रोनिक और डिजिटल में कार्यरत सभी पत्रकार शामिल होंगे। रिपोर्टिंग, डेस्क पर कार्यरत, कैमरामैन, फोटोग्राफर सभी को इस योजना में कवर किया गया है। बता दें कि मध्यप्रदेश में अधिमान्य और गैर अधिमान्य पत्रकार साथियों को पहले से ही पत्रकार बीमा योजना अंतर्गत इलाज की व्यवस्था है। पत्रकार कल्याण योजना में भी सहायता दी जा रही है। शासकीय अस्पताल,अनुबंधित निजी अस्पताल में सभी के लिए मुफ़्त इलाज की सुविधा है।

मई में मौतों की संख्या...
इस महीने का आंकड़ा देखें, तो इन 13 दिनों में न्यूनतम 3400, जबकि अधिकतम 4198 मौतें हुई हैं। 13 मई तक 50000 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। मौतों के मामले में भारत दुनिया में दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। यहां अब तक 24,046,809 केस मिले, जबकि 262,350 लोगों की मौत हुई। इस लिस्ट में अमेरिका पहले नंबर पर है। यहां अब तक 33,626,097 केस मिले, जबकि 598,540 लोगों की मौत हुई। दूसरे नंबर पर ब्राजील है। यहां अब तक 15,436,827 केस मिले और 430,596 लोगों की मौत हुई। चौथे नंबर पर मैक्सिको है। यहां अब तक 2,375,115 केस मिले और 219,901 लोगों की मौत हुई। जबकि पांचवें नंबर पर यूके है। यहां अब तक 4,444,631 केस मिले, जबकि 127,651 लोगों की मौत हुई।

महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी की स्थिति में लगातार सुधार, बाकी राज्यों में भी रिकवरी अच्छी
अगर संक्रमण की स्पीड और ठीक होने वालों की संख्या देखें, तो महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी जैसे सबसे संक्रमित राज्यों की स्थिति में जर्बदस्त सुधार आया है। वहीं, जिन राज्यों-कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल में बाद में केस बढ़े, वहां भी रिकवरी अच्छी है। 

 

pic.twitter.com/8edhZ8Qa1x

 

Share this article
click me!

Latest Videos

इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?