50% टैरिफ लगाने पर डोनाल्ड ट्रंप को भारत ने दिया जवाब, राष्ट्रीय हित बचाने को हर काम करेंगे

Published : Aug 06, 2025, 09:26 PM ISTUpdated : Aug 06, 2025, 10:04 PM IST
Donald Trump on tech hiring

सार

Trump Tariff Hike: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयात पर अतिरिक्त 25% शुल्क लगाकर कुल टैरिफ 50% कर दिया। भारत ने इसे अनुचित बताया और कहा कि वह 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा और राष्ट्रीय हित बचाने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।

Donald Trump Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से होने वाले आयात पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया है। ट्रंप ने पहले 25 फीसदी शुल्क लगा रखा था। अब कुल टैरिफ 50% हो गया है। उन्होंने यह कदम भारत द्वारा रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रखने के चलते उठाया है। भारत ने ट्रंप द्वारा रूसी तेल के आयात के चलते 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने के कदम पर पलटवार किया है। कहा है कि यह अनुचित और अविवेकपूर्ण है। भारत राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।

140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा तय करना है भारत का उद्देश्य

विदेश मंत्रालय ने बुधवार शाम एक बयान में कहा, “हमने इन मुद्दों पर अपनी स्थिति पहले ही स्पष्ट कर दी है। हमारा आयात बाजार कारकों पर आधारित है। इसका समग्र उद्देश्य भारत के 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसलिए यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका ने भारत पर ऐसे कदमों के लिए अतिरिक्त टैरिफ लगाने का विकल्प चुना है। कई अन्य देश भी अपने राष्ट्रीय हित में रूस से तेल खरीद रहे हैं। हम फिर से दोहराते हैं कि ये कार्य अनुचित और अविवेकपूर्ण हैं। भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।"

यह भी पढ़ें- Tariff War: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया एक्स्ट्रा 25% टैरिफ, अब कुल हो गया 50%

अमेरिका ने पहले भारत पर लगाया था 25 प्रतिशत टैरिफ

इस महीने की शुरुआत में अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। उस वक्त सरकार ने कहा था कि वह ट्रंप की घोषणाओं के प्रभावों का अध्ययन कर रही है। निष्पक्ष व्यापार समझौता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। दो दिन पहले विदेश मंत्रालय ने बताया था कि रूसी सामान आयात करने वाला भारत अकेला देश नहीं है।

मंत्रालय ने कहा था, "यूरोप-रूस व्यापार में न केवल ऊर्जा बल्कि उर्वरक, खनन उत्पाद, रसायन, लोहा और इस्पात तथा मशीनरी और परिवहन उपकरण भी शामिल हैं। जहां तक अमेरिका का सवाल है, वह अपने परमाणु उद्योग के लिए रूस से यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड, अपने ईवी उद्योग के लिए पैलेडियम, उर्वरकों के साथ-साथ रसायनों का आयात जारी रखे हुए है।"

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Republic Day 2026: संविधान के 5 अधिकार जिनका इस्तेमाल न करने पर अपना ही नुकसान करते हैं लोग
Bhojshala Verdict: पूजा भी, नमाज़ भी-सुप्रीम कोर्ट ने कैसे सुलझाया वर्षों पुराना विवाद?