उत्तराखंड: तीरथ सिंह रावत के सीएम बनने के एक दिन बाद मंत्रिमंडल का विस्तार, ऐसी है सीएम की टीम-11

उत्तराखंड सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। 10 मार्च को तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। एक दिन बाद यानी 12 मार्च को 11 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस टीम को तीरथ सिंह रावत की टीम-11 भी कहा जा रहा है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 12, 2021 12:09 PM IST / Updated: Mar 12 2021, 06:29 PM IST

नई दिल्ली. उत्तराखंड सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। 10 मार्च को तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। एक दिन बाद यानी 12 मार्च को 11 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस टीम को तीरथ सिंह रावत की टीम-11 भी कहा जा रहा है।

शपथ ग्रहण के बाद तीरथ सिंह रावत ने कहा, अभी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। जल्द ही हम विभागों का भी बंटवारा कर देंगे। 4 साल में हमारी सरकार ने जो काम किया है उसे आगे बढ़ाते हुए जनता के बीच में जाएंगे। 2022 में हम विधानसभा चुनवा को दो तिहाई बहुमत से जीतेंगे। 

Latest Videos

तीरथ सिंह की टीम-11

1- सतपाल महाराज 
2- बंशीधर भगत 
3- बिशन सिंह चुफाल 
4- यशपाल आर्य 
5- अरविंद पाण्डेय 
6- सुबोध उनियाल 
7- हरक सिंह रावत  
8- गणेश जोशी 
9- धन सिंह रावत 
10-स्वामी यतीश्वरानंद 
11-रेखा आर्य 

7 पुराने 4 नए कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ  
कैबिनेट में बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, सतपाल महाराज, अरविंद पांडेय, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल,  बिशन सिंह चुफाल और गणेश जोशी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। जबकि रेखा आर्य, धनसिंह रावत और स्वामी यतीश्वरा नंद को राज्यमंत्री के तौर पर जगह दी गई है।  
 

उत्तराखंड के नए सीएम कौन हैं
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम पद से इस्तीफा देने के 24 घंटे बाद तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड के सीएम पद की शपथ ली। तीरथ सिंह फरवरी 2013 से दिसंबर 2015 तक उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे और चौबट्टाखाल से भूतपूर्व विधायक (2012-2017) है। वर्तमान में तीरथ सिंह रावत भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के साथ-साथ गढ़वाल लोकसभा से सांसद भी हैं। पौड़ी सीट से भाजपा के उम्मीदवार के अलावा 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया था। 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री