
नई दिल्ली. देश में प्रतिदिन COVID-19 के नए केस में बढ़ोतरी हो रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कोरोना की दूसरी लहर के कयास लगाए जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र में 10 में से 8 जिलों में कोरोना तेजी से फैल रहा है, जिसकी वजह से कई जगहों पर लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाए गए हैं।
पुणे
पुणे में कोई लॉकडाउन नहीं है, लेकिन नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।
स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे।
होटल और रेस्तरां को रात 10 बजे तक ही खोला जा सकता है।
खाना मंगवाने का आखिरी वक्त रात 11 बजे तक होगा।
होटल और रेस्तरां में 50 प्रतिशत तक लोगों के बैठने की क्षमता रहनी चाहिए।
नांदेड़
नांदेड़ के जिला कलेक्टर विपिन इतनकर ने 12 मार्च से प्रभावी प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए।
जिले में दुकानें सुबह 7 से शाम 7 बजे तक ही खोली जाएगी।
12 से 21 मार्च के बीच जिले में किसी भी साप्ताहिक बाजार की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इस अवधि के दौरान कोचिंग कक्षाएं बंद रहेंगी।
होटल में बैठने की क्षमता के 50 प्रतिशत ही रहेगी। सुबह 7 से शाम 8 बजे तक ही काम किया जाएगा।
जिम, खेल के मैदान और स्विमिंग पूल सिर्फ अकेले प्रेक्टिस के लिए खुलेंगे।
12 से 21 मार्च के बीच जिम / खेल सुविधाओं में कोई प्रतियोगिता आयोजित करने की अनुमति नहीं है।
इस अवधि के दौरान सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों को आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परभणी
महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने परभणी और अन्य पड़ोसी जिलों के लोगों से अपील की है कि वे सोमवार सुबह तक शहर में लॉकडाउन के लिए सहयोग करें। लॉकडाउन 12 मार्च की रात 12 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा।
मोहाली और फतेहगढ़ साहिब
पंजाब में मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में 12 मार्च से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। अगले आदेश तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।
भारत की 10 जगहें, जहां कोरोना के एक्टिव केस सबसे ज्यादा
पुणे: 18,474
नागपुर: 12,724
ठाणे: 10,460
मुंबई: 9,973
बेंगलुरु शहर: 5,526
एर्नाकुलम: 5,430
अमरावती: 5,259
जलगाँव: 5,029
नासिक: 4,525
औरंगाबाद: 4,354
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.