पीएम मोदी से फिटनेस पर चर्चा करेंगे विराट कोहली, देश के कई बड़े एथलीट भी होंगे शामिल

Published : Sep 23, 2020, 07:10 PM ISTUpdated : Sep 23, 2020, 07:21 PM IST
पीएम मोदी से फिटनेस पर चर्चा करेंगे विराट कोहली, देश के कई बड़े एथलीट भी होंगे शामिल

सार

यूएई में खेले जा रहे आईपीएल के बीच विराट कोहली फिटनेस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा करेंगे। यह चर्चा गुरुवार दोपहर 12 बजे होगी। विराट कोहली ने फैंस और देश के लोगों से फिट इंडिया डायलॉग को देखने की अपील भी की। 

नई दिल्ली. यूएई में खेले जा रहे आईपीएल के बीच विराट कोहली फिटनेस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा करेंगे। यह चर्चा गुरुवार दोपहर 12 बजे होगी। विराट कोहली ने फैंस और देश के लोगों से फिट इंडिया डायलॉग को देखने की अपील भी की। 

विराट कोहली ने ट्वीट किया, माननीय पीएम मोदी और मेरी बातचीत सुनिए गुरुवार दोपहर 12 बजे। इस चर्चा में विराट कोहली के अलावा देश के कई बड़े एथलीट भी फिट इंडिया डायलॉग में चर्चा करेंगे। 

 


फिट इंडिया आंदोलन को हुआ एक साल
पीएम मोदी ने पिछले साल 29 अगस्त को फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की थी। इस आंदोलन की पहली सालगिरह के मौके पर फिट इंडिया डायलॉग कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। हालांकि, कोरोना के चलते यह आयोजन देरी से हो रहा है। 

ये एथलीट होंगे शामिल
इस चर्चा में विराट कोहली के अलावा मॉडल और धावक मिलिंद सोमन, आहार विशेषज्ञ रूतुजा दिवेकर , महिला फुटबॉलर अफशां शामिल होंगे। इस दौरान ये लोग अपने सेहत के राज लोगों से सांझा करेंगे। 

फुटबॉलर अदिति चौहान ने दी प्रतिक्रिया
भारतीय महिला फुटबॉल टीम की गोलकीपर अदिति चौहान ने कहा, पीएम मोदी और खेल मंत्री किरण रिजिजू के साथ राष्ट्रीय मंच पर भारतीय फुटबॉल टीम से महिला प्रतिनिधि और अन्य लोगों द्वारा स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देते देखकर अच्छा लगा।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Finance With Harish: इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या, Instagram अकाउंट हुआ था बैन! CEO पर क्यों लगा आरोप?
Tiger Shroff Attack: पहले कोई और था निशाने पर, फिर टाइगर क्यों बने Target? 4 नए आरोपी गिरफ्तार!