दुनिया को सफलता के मंत्र देने वाले विवेक बिंद्रा ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, पूरे शरीर पर जख्म

Published : Dec 23, 2023, 08:32 AM ISTUpdated : Dec 23, 2023, 09:30 AM IST
Vivek Bindra

सार

दुनिया को सफलता के मंत्र देने वाले विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra) असल जीवन में कैसे हैं इसकी सच्चाई सामने आई है। उन्होंने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा। इसके चलते महिला को सुनाई नहीं दे रहा है। 

नई दिल्ली। दुनिया को सफलता के मंत्र देने वाले मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra) के खिलाफ पत्नी के साथ मारपीट करने का केस दर्ज हुआ है। 6 दिसंबर 2023 को विवेक बिंद्रा ने यानिका बिंद्रा से विवाह किया था। शादी के चंद दिनों बाद ही विवेक बिंद्रा ने पत्नी को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसे ठीक से सुनाई नहीं दे रहा है।

यानिका बिंद्रा के भाई वैभव ने नोएडा सेक्टर 126 के पुलिस थाने में विवेक बिंद्रा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 504, 427 और 325 के तहत एफआईआर दर्ज किया है। वैभव ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि विवेक बिंद्रा ने उनकी बहन यानिका को रूम में बंद कर दिया था। उसने पहले यानिका को गालियां दी। इसके बाद बेरहमी से पिटाई की। उसके पूरे शरीर पर जख्म है। पिटाई के चलते कान का अंदरूनी हिस्सा छतिग्रस्त हुआ है, जिससे उसे ठीक से सुनाई नहीं दे रहा है। यानिका बिंद्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें वह मारपीट के बारे में बता रही है।

 

 

हॉस्पिटल में भर्ती है विवेक बिंद्रा की पत्नी

विवेक बिंद्रा ने शादी के दूसरे दिन ही पत्नी को इतना पीटा कि वह हॉस्पिटल में भर्ती है। शादी छह दिसंबर को हुई थी और सात दिसंबर को विवेक ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। वैभव ने अपनी शिकायत में कहा, "सात दिसंबर को सुबह करीब 3 बजे विवेक बिंद्रा अपनी मां प्रभा के साथ कहासुनी कर रहे थे। जब मेरी बहन यानिका ने बीच में बोली तो विवेक ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। उसने मेरी बहन को गालियां दी। इसके बाद मारपीट की, जिससे उसके पूरे शरीर पर जख्म हैं।"

यह भी पढ़ें- हाईप्रोफाइल ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दी जैकलीन फर्नांडीज को धमकी, जेल से बयान जारी कर कहा-बेनकाब कर दूंगा

वैभव ने कहा, “मेरी बहन यानिका को गंभीर चोट लगे हैं। पिटाई के चलते वह ठीक से सुन नहीं पा रही है। मारपीट के दौरान विवेक ने यानिका को बाल पकड़कर घसीटा। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है। इसके चलते उसे चक्कर आ रहे हैं। उसका इलाज दिल्ली के कैलाश दीपक हॉस्पिटल में चल रहा है। विवेक ने यानिका का मोबाइल फोन तोड़ दिया था।”

यह भी पढ़ें- 'मैं विधवा की तरह रहूंगी, मैं तुम्हे श्राप देती हूं...तम्हारा नाश होगा, पति ने किया बीवी का खौफनाक खुलासा

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली