जयपुर से एक अऩोखा मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी बीवी के बारे में खुलासा किया है वो मेरे लिए खतरनाक लेटर लिखकर गई है। जिसमें लिखा- मैं विधवा की तरह रहूंगी, मैं तुम्हे श्राप देती हूं कि मां काली तुम्हारा नाश कर देगी।

जयपुर. राजधानी जयपुर से हैरान करने वाली खबर है। खुद के उपर मां काली की छाया आने का दावा करने वाली एक महिला ने अपने पति के साथ बड़ी घटना को अंजाम दिया। पति काम पर गया था और वह पीछे से लापता हो गई। पति के नाम एक लैटर लिखा.... जिसे घर ही छोड़ दिया। उसमें लिखा था काली माता तुम्हारा नाश कर देगी, तुम्हारा समय आने वाला है। जबकि दोनो की शादी को कई साल हो गए। साल 2007 में दोनो की शादी हुई थी। दोनो के दो बच्चे हैं। अब पति ने भट्टा बस्ती थाने में पत्नी के खिलाफ शिकायत दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पत्नी चीखती सिर पर है मां काली...

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले 36 साल के एक युवक ने केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि उसकी शादी करीब 16 साल पहले हुई थी। कुछ महीनों से पत्नी अजीब हरकतें करती थी। वह काली माता की पूजा करने लगी थी तांत्रिकों की तरह। जोर जोर से चीखती और देवताओं की जय बोलती। उसे धीरे बोलने की कहते तो वह कहती की मेरे में मां काली खुद आ गई है।

मैं विधवा की तरह रहूंगी, मैं तुम्हे श्राप देती हूं...तम्हारा नाश होगा

पति ने पुलिस को बताया कि जब उसे डॉक्टर के चलने की कहा तो उसने मारपीट की। उसके पीहर वालों को बुलाया तो उनसे भी नहीं समझी। 18 दिसम्बर को जब बच्चे स्कूल गए थे और पति काम पर गया था तो पत्नी पीछे से चली गई। घर में रखी मां काली की मूर्ति भी ले गई। उसकी जगह एक पत्र रखा था जिसमें पति के लिए लिखा था..... उसमें लिखा था कि मैं विधवा की तरह रहूंगी, मैं तुम्हे श्राप देती हूं कि मां काली तुम्हारा नाश कर देगी। इस घटना के बाद पत्नी का तलाशा, नहीं मिली तो अब कल रात केस दर्ज कराया गया है।