Voter Education: जानें कैसे मतदाता सूची में ऑनलाइन खोज सकते हैं अपना नाम, क्या है प्रोसेस?

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोट डालने जाने से पहले आप मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं। चुनाव आयोग ने इसके लिए ऑनलाइन सुविधा दी है।

 

Vivek Kumar | Published : Mar 20, 2024 11:17 AM IST / Updated: Mar 20 2024, 04:49 PM IST

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव 2024 चल रहा है। अगर आप भी वोट देने वालों में से हैं तो आपके लिए मतदाता सूची में अपना नाम खोजना सुविधाजनक होगा। ऐसा करने से आपको पता चलेगा कि वोट डालने के लिए किस पोलिंग बूथ में जाना है। इसके लिए चुनाव आयोग ने ऑनलाइन सुविधा दी है।

अगर आप मतदाता सूची में अपना नाम खोजना चाहते हैं तो चुनाव आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर जाएं। होम पेज पर सेवाएं सेक्शन में आपको "मतदाता सूची में खोजे" नाम का विकल्प मिलेगा। इसपर क्लिक करें। क्लिक करने पर एक पेज खुलेगा। इसमें मतदाता सूची में अपना नाम खोजने के लिए तीन विकल्प दिए गए हैं।

पहला विकल्प- विवरण द्वारा खोजें

अगर आप इस विकल्प का चुनाव करते हैं तो दिए गए फॉर्म में अपने बारे में जानकारी देनी होगी। सभी जानकारी देने के बाद कैप्चा कोड भरना है और सर्च बटन पर क्लिक करना है। कैप्चा कोड और दी गई जानकारी सही होने पर आपको अपना मतदाता विवरण मिल जाएगा। इसका मतलब है कि मतदाता सूची में आपका नाम है।

दूसरा विकल्प- EPIC द्वारा खोजें

पहले विकल्प से आपको मतदाता सूची में अपना नाम नहीं मिला तो चिंता की कोई बात नहीं है। आप दूसरे ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें भाषा का चुनाव करने के बाद आपको दिए गए बॉक्स में अपना EPIC नंबर (मतदाता पहचान पत्र पर दिया गया नंबर) डालना होगा। इसके बाद अपने राज्य का चुनाव करना है। इसके बाद कैप्चा कोड डालें और सर्च बटन पर क्लिक करें। आपको अपना मतदाता विवरण मिल जाएगा।

तीसरा विकल्प- मोबाइल नंबर से खोजें 

आप अपने मोबाइल नंबर से भी मतदाता विवरण सर्च कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि मतदाता पहचान पत्र के साथ आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हो। ऐसा है तो आप दिए गए बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर डालें। इसके बाद कैप्चा कोड डाले और सर्च करें।

यह भी पढ़ें- Voter Education: 18 साल हो गई उम्र, जानें कैसे बनवा सकते हैं वोटर आईडी कार्ड

मिलेगी क्या जानकारी?

मतदाता विवरण सर्च करने पर आपको कई तरह की जानकारी मिलेगी। आपको पता चलेगा कि आप किस लोकसभा क्षेत्र और विधानसभा क्षेत्र के वोटर हैं। आपको मतदान के लिए किस पोलिंग बूथ पर जाना है। आपको यह भी पता चलेगा कि आपके क्षेत्र में कब मतदान होने वाला है।

यह भी पढ़ें- Voter Education: जानें क्या है आदर्श आचार संहिता, राजनीतिक दलों पर लगती है कैसी पाबंदियां, क्या हैं गाइडलाइन?

Read more Articles on
Share this article
click me!