सरकार तो छोड़ो अपनी सीट भी नहीं बचा पाए सीएम रघुवर दास, हेमंत सोरेन ने दोनों सीटों पर हासिल की जीत

Published : Dec 23, 2019, 10:02 AM ISTUpdated : Dec 23, 2019, 10:14 PM IST
सरकार तो छोड़ो अपनी सीट भी नहीं बचा पाए सीएम रघुवर दास, हेमंत सोरेन ने दोनों सीटों पर हासिल की जीत

सार

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे में कांग्रेस जेएमएम को स्पष्ट बहुमत मिला है। जनता ने पिछले तीन चुनाव का ट्रेंड जारी रखते हुए सत्ताधारी पार्टी भाजपा को नकार दिया। भाजपा के बड़े चेहरे भी जीत हासिल नहीं कर पाए।   

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे में कांग्रेस जेएमएम को स्पष्ट बहुमत मिला है। जनता ने पिछले तीन चुनाव का ट्रेंड जारी रखते हुए सत्ताधारी पार्टी भाजपा को नकार दिया। भाजपा के बड़े चेहरे भी जीत हासिल नहीं कर पाए। मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर ईस्ट से हार का सामना करना पड़ा। वे यहां से पिछली पांच बार से चुनाव जीत रहे थे। उधर, JMM के हेमंत सोरेन ने दुमका और बरहैट दोनों सीटों पर जीत दर्ज की। 

20 हॉट सीटों का हाल

प्रत्याशीसीटपार्टीनतीजे
रघुवर दासजमशेदपुर ईस्टBJPहारे
नीरा यादवकोडरमाBJPजीते
महुआ माझीरांचीJMMहारीं
सुनीता चौधरीरामगढ़OTHहारीं
अंबा प्रसादबड़का गांवINCजीतीं
सुदेश महतोसिल्लीOTHजीते
सरयू रायजमशेदपुर ईस्टOTHजीते
हेमंत सोरेनदुमकाJMMजीते
रागिनी सिंहझरियाBJPहारीं
सत्येंद्र तिवारीगढ़वाBJPहारे
रामेश्वर उरांवलोहरदगाINCजीते
गौरव वल्लभजमशेदपुर ईस्टINCहारे
दीपक बिरुआचाईबासाJMMजीते
शिवपूजन मेहताहुसैनाबादOTHहारे
रामचंद्र चंद्रवंशीबिश्रामपुरBJPजीते
केएन त्रिपाठीडालटनगंजINCहारे
लक्ष्मण गिलुवाचक्रधरपुरBJPहारे
नील कंठ सिंह मुंडाखूंटीBJPजीते


पांच चरणों में हुआ मतदान
81 सीटों वाले राज्य में पांच चरणों में मतदान हुआ है। कुल 1216 प्रत्याशी मैदान में हैं। 25 से ज्यादा वीवीआईपी सीटें हैं। आखिरी चरण के लिए 20 दिसंबर को मतदान हुए थे। पांच चरणों में कुल 65.23% वोटिंग हुई। 

एडीआर के मुताबिक, 28% यानी 335 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले हैं। वहीं, 222 पर गंभीर आपराधिक मामले हैं। इस चुनाव में 128 महिला उम्मीदवार भी मैदान में हैं। इस चुनाव में भाजपा की साख दांव पर लगी है। क्योंकि हाल ही में महाराष्ट्र्र में भाजपा ने बड़ी पार्टी होने के बावजूद सत्ता गंवाई है। उधर, धारा 370 के बाद और नागरिकता कानून को लेकर चल रहे विवाद के बीच यह चुनाव हुआ है।

PREV

Recommended Stories

वंदे मातरम पर संसद में चर्चा आज: पीएम मोदी दोपहर 12 बजे करेंगे शुरुआत, जानें क्यों हो रही ये बहस
Weather Alert: अगले 5 दिन कोहरा, ठंड का डबल अटैक, दिल्ली से केरल तक का हाल जानिए