जनसंख्या नियंत्रण पर बोले वसीम रिजवी, जानवरों की तरह बच्चे पैदा करना देश के लिए खतरनाक

Published : Jan 21, 2020, 09:32 AM IST
जनसंख्या नियंत्रण पर बोले वसीम रिजवी, जानवरों की तरह बच्चे पैदा करना देश के लिए खतरनाक

सार

उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने सोमवार को जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाने पर विचार का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, जानवरों की तरह बच्चे पैदा करना समाज और देश के लिए हानिकारक है। 

लखनऊ. उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने सोमवार को जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाने पर विचार का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, जानवरों की तरह बच्चे पैदा करना समाज और देश के लिए हानिकारक है। 

रिजवी ने मीडिया से बातचीत में कहा, कुछ लोगों का मानना है कि बच्चों का जन्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसमें छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, जानवरों की तरह बच्चों को जन्म देना खतरनाक है। जनसंख्या नियंत्रणके लिए अगर कानून बनता है तो यह देश के लिए अच्छा होगा। 
 
'जनसंख्या नियंत्रण पर कानून संघ का अगला एजेंडा'
रिजवी का यह बयान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान के बाद आया, जब उन्होंने उत्तर प्रदेश में एक कार्यक्रम में कहा था, संघ का अगला एजेंडा जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर देशभर में आंदोलन करना है। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार को इसे लेकर जल्द कदम उठाने चाहिए।

संघ प्रमुख को मिला भाजपा का समर्थन
संघ प्रमुख ने कहा था, हम हमेशा से दो बच्चों के समर्थन में रहे हैं। उन्होंने कहा, सरकार को जनसंख्या पर लगाम लगाने के लिए कदम उठाने चाहिए। इस बयान का भाजपा के कई नेताओं ने समर्थन किया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि अगर देश में जनसंख्या नियंत्रण पर कानून आ जाएगा तो वे राजनीति से सन्यास ले लेंगे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग