AP Flood: पुल पर बाइक सहित बहने लगा था पुजारी; पुलिसवाले ने बचाने लगा दी जान की बाजी, देखें Videos

Published : Nov 23, 2021, 08:00 AM ISTUpdated : Nov 23, 2021, 08:13 AM IST
AP Flood: पुल पर बाइक सहित बहने लगा था पुजारी; पुलिसवाले ने बचाने लगा दी जान की बाजी, देखें Videos

सार

कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश(Heavy rain) ने भयानक तबाही मचाई है। सड़कें-पटरियां, घर-मोहल्ले सब डूब गए हैं। नदी-नाले उफान  पर हैं। इस बीच पुलिस और अन्य रेस्क्यू टीम अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों को बचा रहे हैं। देखिए कुछ वीडियोज...

हैदराबाद. भारी बारिश(Heavy rain) ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में जबर्दस्त तबाही मचाई है। नदी-नाले उफान पर होने से सबकुछ डूब गया है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने 3-4 दिनों के दौरान फिर कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हल्की या मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है। आंध्र प्रदेश में भारी बारिश से हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में 33 लोगों की मौत हो चुकी है। 12 से अधिक लोग लापता हैं। जबकि कर्नाटक में 24 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। IMD ने 25 नवंबर तक इन राज्यों में भारी बारिश की भी चेतावनी दी है।

जब बाइक सहित बाढ़ में बहने लगा पुजारी
यह मामला 20 नवंबर का है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। नेल्लोर जिले के कोडावलुर शिव मंदिर का एक पुजारी वेंकटेश्वरपुरम पुल से गुजर रहा था, तभी बाढ़ के बहाव में उसका संतुलन बिगड़ गया। पानी का बहाव बाइक सहित उसे बहाकर ले जाने लगा। पुजारी डरकर जान बचाने जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इस बीच वहां रेस्क्यू के लिए मौजूद ट्रैफिक सर्कल इंस्पेक्टर नायक ने अपनी जान की परवाह न करते हुए पुजारी को बचाया। नायक ने एक रस्सी की मदद से पुजारी को बाहर निकाला।

और फिर रोने लगा पुजारी
पानी का बहाव इतना तेज था कि पुजारी को सुरक्षित बाहर निकालने में नायक को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन नायक ने हिम्मत नहीं छोड़ी। नायक बार-बार पुजारी को बोलते रहे कि रस्सी न छोड़े। जैसे-तैसे पुजारी को बाहर निकाला गया। जब पुजारी बाहर निकला और खुद को महफूज देखा, तो फूट-फूटकर रोने लगा। आंध्र प्रदेश पुलिस ने यह वीडियो अपने twitter हैंडल पर शेयर किया है, ताकि लोग बाढ़ में जोखिम न उठाएं और रेस्क्यू टीम को हौसला बढ़े। आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक गौतम सवांग ने नायक के साहस की सराहना करते हुए tweet किया।

pic.twitter.com/qEP4mANXZk

आंध्र प्रदेश में बाढ़ का हाल
आंध्र प्रदेश में चित्तूर, नेल्लोर, कडपा और अनंतपुर जिले सबसे अधिक बाढ़ से प्रभावित हैं। यहां 20000 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गय है। यहां 100 से अधिक गांव बाढ़ में डूबे हुए हैं। आंध्र प्रदेश सरकार के अनुसार भारतीय वायु सेना, एनडीआरफएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और फायर ब्रिगेड लगातार रेस्क्यू कर रही है।

 pic.twitter.com/Sb2wNGVWe6

कर्नाटक में बाढ़ का हाल
कर्नाटक में मुख्यमंत्री बसवराज मोम्मई ने बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। वे रविवार को चिक्कबल्लापुर जिले में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पीड़ितों को राहत देने के निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें
Gender equality : लड़का-लड़की में अंतर नहीं रहे, इसलिए केरल के स्कूल ने उठाया ये कदम...
मूसी नदी को नाला समझ बैठे तेलंगाना HC के चीफ जस्टिस, हकीकत जानकर बोले- हाथ जोड़कर कहता हूं, पर्यावरण बचाएं
Jammu Kashmir : जोजिला टनल निर्माण में बड़ी उपलब्धि, दोनों सुरंगों की ट्यूब का काम पूरा

 

PREV

Recommended Stories

IndiGo Crisis: 9वें दिन चेयरमैन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ये हमारी चूक, माफ कर दीजिए'
SIR Deadline: यूपी-बंगाल समेत कई राज्यों में बढ़ सकती है डेडलाइन, आज बड़ा फैसला