अंडमान-निकोबार में आज भी बना रहेगा साइक्लोन असानी का खतरा, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands) पर साल के पहले चक्रवात असानी(Cyclone Asani) की दस्तक के अंडमान सागर, पूर्व मध्य और उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब होने लगी है। मौसम प्रशासन ने एक एडवायजरी जारी करके मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की अपील की है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 22, 2022 2:05 AM IST / Updated: Mar 22 2022, 07:37 AM IST

नई दिल्ली.अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands) पर साल के पहले चक्रवात असानी (Cyclone Asani) की दस्तक के अंडमान सागर, पूर्व मध्य और उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब होने लगी है। मौसम प्रशासन ने एक एडवायजरी जारी करके मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की अपील की है। मौसम विभाग(IMD) के अनुसार, यह चक्रवात बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना था, जो 22 मार्च को बांग्लादेश-उत्तरी म्यांमार के तटों पर पहुंचेगा। 

यह भी पढ़ें-चक्रवात आसनी का अर्थ जानते हैं आप, जानिए कैसे पड़ते हैं चक्रवातों के नाम, कब होता है नामकरण?

Latest Videos

Tropical Cyclone Asani:ऊंची-ऊंची लहरें उठ रहीं

उष्णकटिबंधीय चक्रवात असानी(Tropical Cyclone Asani) के असर से अंडमान के कुछ एरिया में कल दोपहर से ही बारिश होने लगी है। आशंका है कि अगर यह खतरनाक तूफान में बदला, तो अंडमान और निकोबार में भारी बारिश हो सकती है। स्थिति को देखते हुए एनडीआरएफ के 68 जवानों को पोर्ट ब्लेयर में और 25-25 को डिगलीपुर, रंगत और हटबे इलाकों में मुस्तैद रखा गया है।

यह भी पढ़ें-Rangpanchami 2022: रंगपंचमी पर इस मंदिर में लगता है ‘करीला मेला’, यहां देवी सीता के साथ होती है लव-कुश की पूजा

132 वर्ष बाद आया ऐसा साइक्लोन
मौसम विज्ञानी के मुताबिक इस क्षेत्र में मार्च में पिछले 132 वर्षों में एक भी उष्णकटिबंधीय चक्रवात नहीं आया है। स्काईमेटवेदर(skymetweather) के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अंडमान सागर, पूर्व मध्य और उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब होगी। केरल, तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में कुछ मध्यम स्थानों के साथ हल्की बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। उधर, चक्रवात के इतर अगले 24 घंटों के लिए पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर लू चल सकती है।

यह भी पढ़ें-रूस से तेल आयात पर बंटे यूरोपीय देश, यूक्रेन पर हमले के बाद NATO और EU चाहता है रूसी अर्थव्यवस्था बर्बाद करना

यह जारी किया है अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 22 मार्च को पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और इससे सटे उत्तरी अंडमान सागर और म्यांमार तट के इर्द-गिर्द 65-85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। बाद में हवाओं की गति धीरे-धीरे कमजोर होगी।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी अंडमान द्वीप समूह, इससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश तट पर 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

साइक्लोन के असर से 23 मार्च को 40-60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती हैं। ये इसी शाम तक बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी, उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उत्तरी म्यांमार-दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश तटों पर अपन असर दिखाएंगी।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें