
डेस्क न्यूज. 12 अप्रैल की रात तक पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) आने की संभावना है। इससे मौसम अपना रंग बदलेगा। अप्रैल में मौसम अपना अजब-गजब रंग दिखा रहा है। भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Departmen) के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ(western disturbance) के चलते असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 दिनों में बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड के कुछ हिस्सों, विदर्भ, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है।
यह क्लिक करके आप अपने शहर का टेम्पेचर देख सकते हैं
इस समय मौसम में बदलाव की वजह
स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, विदर्भ से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक एक निम्न दबाव की रेखा मराठवाडा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक होकर गुजर रही है। जबकि एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। यह मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैलता जा रहा है।
इन राज्यों में लू(heat wave) का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Departmen) के अनुसार, राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है।
पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड के कुछ हिस्सों, विदर्भ, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी लू की आशंका है।
यह भी पढ़ें-गर्मियों में तरबूज खाने के ये हैं 5 बड़े फायदे, कैंसर जैसे रोग से बचने में करता है मदद
इन राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान
स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, तमिलनाडु के अरुणाचल प्रदेश और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। जबकि शेष पूर्वोत्तर भारत और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।
ऐसा रहा पिछले दिन का मौसम
स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, केरल, आंतरिक तमिलनाडु और सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।
शेष पूर्वोत्तर भारत, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, आंतरिक तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश हुई।
इन राज्यों में चली लू
पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण लू, जबकि अधिकांश स्थानों पर लू चलती रही। पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू की स्थिति के साथ कई स्थानों पर लू की स्थिति रही। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिमी मध्य प्रदेश और अलग-अलग इलाकों में विदर्भ, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश और गुजरात के कच्छ के कुछ हिस्सों में पर लू क असर रहा।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.