भीषण गर्मी के बीच Good News, बंगाल की खाड़ी पहुंचा मानसून, IMD की भविष्यवाणी सच साबित हुई

Published : May 16, 2022, 07:08 AM ISTUpdated : May 16, 2022, 03:29 PM IST
भीषण गर्मी के बीच Good News, बंगाल की खाड़ी पहुंचा मानसून, IMD की भविष्यवाणी सच साबित हुई

सार

भीषण गर्मी के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बंगाल की खाड़ी में दस्तक दे दी है। IMD का पूर्वानुमान है कि पंजाब और हरियाणा के ऊपर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र प्री-मानसून गतिविधि को बढ़ावा देगा। इससे आजकल में दिल्ली सहित कई राज्यों को भीषण गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है। 

मौसम डेस्क. भीषण गर्मी के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बंगाल की खाड़ी में दस्तक दे दी है। अंडमान और निकोबार और पश्चिम बंगाल में इसका असर दिखाई देने लगा है।  IMD के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया-मानसून पहले ही अंडमान सागर और उससे सटे बंगाल की खाड़ी के ऊपर आ चुका है। हमने केरल के लिए भविष्यवाणी की है, कि यह 27 मई के आसपास आएगा। इसलिए प्रगति और सभी निगरानी के अनुसार, यह दर्शाता है कि हमारी भविष्यवाणी होगी सही।

इधर, प्री-मानसून गतिविधियों के पहले देश का मौसम बदल रहा है। कई राज्यों में धूलभरी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है। हालांकि अभी भी कुछ राज्यों में लू चल रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश आदि तमाम राज्यों में आजकल में मौसम बदलेगा। कई जगहों पर भारी बारिश और ओले पड़ने की संभावना है। 

इन वजहों से भारत में मौसम में परिवर्तन
स्काईमेट वेदर(skymetweather) के अनुसार,दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिण अंडमान सागर, निकोबार द्वीप समूह और उससे सटे दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ गया है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है।

भारतीय मौसम विभाग(ndia Meteorological Department) के अनुसार, एक ट्रफ रेखा बिहार से असम और मेघालय तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए गुजर रही है।

उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) सक्रिय है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र केरल और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के आसपास के हिस्सों में हैं।

इन राज्यों में बारिश की संभावना
अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, तटीय और दक्षिण कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश की संभावना है।

सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, आंतरिक तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है

उत्तर पूर्वी बिहार, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और गोवा में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। जबकि रायलसीमा, ओडिशा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना और पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश संभावित है।

पंजाब और हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश के साथ धूल भरी आंधी और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पंजाब हरियाणा के शेष हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

इन राज्यों में लू का असर
स्काईमेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश और पंजाब के अधिकांश हिस्सों में लू(heat wave) से गंभीर लू की स्थिति बनी रही। वहीं, उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी लू का असर रहा।

भारतीय मौसम विभाग(ndia Meteorological Department) के अनुसार, राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, दक्षिण उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू की स्थिति बनी रह सकती है। विदर्भ, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी लू चलने की आशंका है।

इन राज्यों में हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान, केरल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में मध्यम से भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। जबकि पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होती रही। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और छत्तीसगढ़ के अलावा रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश हुई।

यह भी पढ़ें
लगातार हो रही बारिश से असम में आई बाढ़, तीन की मौत, बचाव अभियान में जुटे सेना के जवान
भारत के गेहूं निर्यात ban के खिलाफ G-7 के कृषि मंत्रियों का ग्रुप, ओजडेमिर बोले-हर कोई ऐसा करे तो संकट बढ़ेगा

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

LRAShM क्या है? 15 मिनट में 1,500Km! जिसे रडार भी नहीं पकड़ पाएंगे-DRDO की नई मिसाइल कितनी खतरनाक?
Republic Day Alert: नोएडा-अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस मोड में एक्शन