
नई दिल्ली. देश के कई राज्यों में इन दिनों भी भीषण गर्मी अपना असर दिखा रही है। भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR सहित पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, दक्षिणी हरियाणा में लू का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा भी कुछ अन्य राज्यों में लू का असर रहेगा। इसलिए घर से लू के बचाव का इंतजाम करके ही निकलें। खाली पेट बाहर न जाएं। भरपूर पानी पीएं।
यह क्लिक करके आप अपने शहर का टेम्पेचर देख सकते हैं
यह भी जानें
स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र नजर आ रहा है। अगले 24 से 48 घंटों में दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र भी विकसित होने की संभावना बन रही है। एक सर्कुलेशन उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों में बना हुआ है। वहीं, एक ट्रफ रेखा विदर्भ से मराठवाड़ा और कर्नाटक होते हुए आंतरिक तमिलनाडु तक फैली हुई है।
इन राज्यों में लू का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Departmen) के अनुसार, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिमी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों और पूर्वी मध्य प्रदेश में हीट वेव से लेकर गंभीर हीट वेव की स्थिति की आशंका जताई है।
इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, जम्मू संभाग के अलग-अलग हिस्सों, उत्तर प्रदेश बिहार और झारखंड में भी लू की स्थिति हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों, पश्चिमी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों और पूर्वी मध्य प्रदेश में हीट वेव से लेकर गंभीर हीट वेव की स्थिति दिखाई दे रही है।
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में गर्म और शुष्क हवाओं के प्रभाव से लू की स्थिति बनी हुई है। दक्षिण-मध्य भाग में अगले 4 दिनों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।
यहां बारिश की संभावना
स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। शेष पूर्वोत्तर भारत, लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक के कुछ हिस्सों और दक्षिण कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
पिछले दिनों ऐसा रहा कई राज्यों का मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान, असम मेघालय और अरुणाचल प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में लक्षद्वीप और केरल के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
शेष पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम के केरल के शेष हिस्सों, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण कोंकण और गोवा और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें-ताजी या बासी रोटी? गर्मी में कौन सी खाना है सही, फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.