पहाड़ों पर बर्फबारी से ठिठुरा उत्तर भारत, 4 दिन कई राज्यों में गंभीर शीतलहर का अलर्ट, जानिए IMD की भविष्यवाणी

Published : Jan 04, 2023, 07:10 AM ISTUpdated : Jan 04, 2023, 07:12 AM IST
पहाड़ों पर बर्फबारी से ठिठुरा उत्तर भारत, 4 दिन कई राज्यों में गंभीर शीतलहर का अलर्ट, जानिए IMD की भविष्यवाणी

सार

उत्तरभारत के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर कड़ाके की सर्दी के रूप में कई राज्यों में दिखाई दे रहा है। पंजाब से लेकर मध्य प्रदेश, बिहार-राजस्थान तक शीतलहर(cold wave) का असर है। मौसम विभाग का अनुमान है कि हफ्ते के अंत तक शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।

वेदर रिपोर्ट. उत्तरभारत के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर कड़ाके की सर्दी के रूप में कई राज्यों में दिखाई दे रहा है। पंजाब से लेकर मध्य प्रदेश, बिहार-राजस्थान तक शीतलहर(cold wave) का असर है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पहाड़ों से आ रहीं बर्फीली हवाओं के कारण हफ्ते के अंत तक शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। कई राज्यों में घना कोहरा भी रहेगा। मौसम विभाग ने 4 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। पढ़िए मौसम का पूरा हाल...


प्राइवेट मौसम विज्ञान एजेंसी स्काईवेदर के अनुसार, देश में कोई महत्वपूर्ण मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हालांकि, एक पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) मध्य क्षोभ मंडल(mid troposphere) में 71 डिग्री पूर्व देशांतर और 28 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में देखा जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसके असर से पहाड़ी क्षेत्रों में फिर बर्फबारी संभव है। मैदानी इलाकों में भी मौसम बदलेगा। ठंडी हवाओं के कारण शीतलहर बढ़ेगी। (पहली तस्वीर प्रयागराज की है)

भारत मौसम विभाग(IMD) और प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईवेदर के अनुसार, आजकल में  आंध्र प्रदेश, तटीय तमिलनाडु और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है। उत्तरी राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कुछ स्थानों पर शीतलहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति हो सकती है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर चल सकती है।

उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर अत्यधिक कोल्ड डे की स्थिति संभव है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छा सकता है। पूर्वी मध्य प्रदेश,पूर्वी राजस्थान और त्रिपुरा एक-दो जगहों पर घना कोहरा हो सकता है।

तस्वीर लखनऊ के जू की है


मौसम विभाग और स्काईवेदर के अनुसार, बीते दिन तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और बिहार और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। उत्तरी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर शीतलहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति देखी गई। पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर चली। उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और दक्षिण पश्चिम हरियाणा के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति रही। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और उत्तर मध्य प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत घना कोहरा छा गया। पूर्वी मध्य प्रदेश,पूर्वी राजस्थान और त्रिपुरा एक-दो जगहों पर घना कोहरा छाया रहा।


कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड और शुष्क मौसम जारी बना हुआ है। हालांकि पिछले दिन की तुलना में पारे में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में 25 दिसंबर को इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा तापमान देखा गया था, जब पारा शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था। मौसम विभाग के अनुसार 6 जनवरी तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की उम्मीद है। जम्मू और कश्मीर के कई स्थानों पर बर्फबारी और बारिश (जम्मू के मैदानी इलाकों में) की संभावना (70% संभावना) के साथ मौसम में बादल छाए रहने की उम्मीद है। कश्मीर इस समय चिल्लाई-कलां की चपेट में है, जो 21 दिसंबर से शुरू हुई 40 दिनों की कठोर सर्दियों की अवधि है। 

यह भी पढ़ें
कूनो के लिए लाए जाएंगे साउथ अफ्रीका से 12 चीते, छह महीना से यहां आने का कर रहे थे वेट
कोहरे के चलते लेट हुई ट्रेन तो रेलवे देगा मुफ्त खाना, टिकट कैंसिल किया तो मिलेगा पूरा पैसा

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली