पश्चिम बंगाल ने राज्य का दौरा करने वाले केंद्रीय दलों को सहयोग का आश्वासन दिया, कहा, मदद न करने की बात झूठ

Published : Apr 22, 2020, 07:04 PM IST
पश्चिम बंगाल ने राज्य का दौरा करने वाले केंद्रीय दलों को सहयोग का आश्वासन दिया, कहा, मदद न करने की बात झूठ

सार

पश्चिम बंगाल सरकार ने केंद्र को आश्वस्त किया कि वह लॉकडाउन से संबंधित उसके सभी आदेशों का पालन करेगी और उसने राज्य में जमीनी हालात का आकलन करने के लिए आने वाली केंद्रीय टीमों को पूरा सहयोग देने का भी भरोसा दिलाया।  

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल सरकार ने केंद्र को आश्वस्त किया कि वह लॉकडाउन से संबंधित उसके सभी आदेशों का पालन करेगी और उसने राज्य में जमीनी हालात का आकलन करने के लिए आने वाली केंद्रीय टीमों को पूरा सहयोग देने का भी भरोसा दिलाया।

यह सच नहीं कि कंद्रीय दलों का सहयोग नहीं किया
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला को लिखे पत्र में पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने कहा, यह सच नहीं है कि राज्य सरकार ने दो अंतर मंत्रालयी केंद्रीय दलों (आईएमसीटी) को कोई सहयोग नहीं दिया। उन्होंने एक टीम के साथ दो बैठकें की थी और दूसरी के साथ संपर्क में थे।

आदेशों को लागू किया जाएगा
राज्य के मुख्य सचिव ने केंद्रीय गृह सचिव से कहा, मैं आश्वासन देना चाहता हूं कि माननीय उच्चतम न्यायालय के साथ-साथ आपदा प्रबंधन कानून के तहत जारी केंद्र सरकार के आदेशों को लागू किया जाएगा।

पुलिसकर्मियों के साथ हुई मारपीट
उत्तर 24 परगना के बदुरिया में लॉकडाउन के बीच राशन सामग्री बांटने को लेकर स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों के बीच झड़प हुई। उत्तर 24 परगना के बदुरिया में लॉकडाउन  के बीच राशन सामग्री के अनुचित वितरण का विरोध कर रहे थे। 

पश्चिम बंगाल में 272 केस, 15 की मौत
पश्चिम बंगाल में कोरोना के 274 सक्रिय मामले हैं, वायरस से अब तक 15 मौतें हुई हैं। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बताया, पश्चिम बंगाल में देश की जनसंख्या का 7% हिस्सा है। कल तक हमारी टेस्टिंग स्पीड की औसत राष्ट्रीय औसत का लगभग 25-30% था। इसका मतलब है कि हमारे यहां टेस्टिंग बहुत कम हो रही है, हमें इसे बढ़ाने की आवश्यकता है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?