पश्चिम बंगाल: हाईकोर्ट की अनुमति से संदेशखाली पहुंचे सुवेंदु अधिकारी, ममता सरकार को लगा झटका

Published : Feb 20, 2024, 01:25 PM ISTUpdated : Feb 20, 2024, 01:32 PM IST
Suvendu Adhikari

सार

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली जाने से पुलिस ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को रोका था। इस मामले में सुनवाई करते हुए कोलकाता हाईकोर्ट ने अधिकारी को संदेशखाली जाने की अनुमति दी। 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ किए गए यौन हिंसा के मामले में ममता बनर्जी की सरकार की परेशानी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को कोर्ट ने ऐसा फैसला दिया, जिसे ममता सरकार के लिए झटका माना जा रहा है।

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी संदेशखाली जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ ने मंगलवार को सुवेंदु अधिकारी को संदेशखाली का दौरा करने की अनुमति दी। यहां से हाल ही में महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा और जमीन हड़पने की खबरें सामने आई थीं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सुवेंदु अधिकारी संदेशखाली पहुंचे हैं।

सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता हैं। उन्हें पुलिस ने राज्य के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली जाने से रोका था। इसके बाद भाजपा नेता ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई। हाईकोर्ट के सिंगल जज वाले बेंच ने उन्हें पहले संदेशखाली जाने की अनुमति दी थी। इसके खिलाफ हाईकोर्ट के दो जजों के बेंच के सामने अपील की गई थी।

चीफ जस्टिस टीएस शिवगणनम की अगुवाई वाली खंडपीठ ने मंगलवार को एकल पीठ के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। बेंच ने कुछ शर्तों के साथ अधिकारी को संदेशखाली जाने की अनुमति दी। उन्हें अपने साथ समर्थकों को ले जाने से रोका गया था। उनके साथ सिर्फ सुरक्षाकर्मी गए हैं। सुवेंदु अधिकारी के अलावा भाजपा विधायक शंकर घोष को भी संदेशकली जाने की अनुमति मिली है।

संदेशखाली की महिलाओं ने TMC के नेताओं पर लगाया है रेप का आरोप

गौरतलब है कि पिछले दिनों संदेशखाली की महिलाओं ने सड़क पर आकर विरोध प्रदर्शन किया था। महिलाओं ने राज्य में सत्ताधारी पार्टी TMC (तृणमूल कांग्रेस) के स्थानीय नेताओं पर महिलाओं से रेप का आरोप लगाया। महिलाओं ने कहा था कि TMC के लोग हमारे घरों में आते हैं, महिलाओं को देखकर पसंद करते हैं। कोई महिला कम उम्र की और सुंदर दिखे तो वे उसे अपने साथ ले जाते हैं। उस महिला के साथ TMC के नेता कई दिनों तक रेप करते हैं और मन भरने पर छोड़ते हैं।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का विवादित बयान, कहा- टीवी पर गरीब नहीं दिखेंगे, कहीं अमिताभ बच्चन दिखेंगे तो कहीं एश्वर्या राय नाचती दिखेगी

महिलाओं ने स्थानीय जिला परिषद के सदस्य शेख शाहजहां पर मुख्य रूप से आरोप लगाया है। उसपर जमीन हड़पने का भी आरोप लगाया गया है। शेख शाहजहां के दो करीबी सहयोगियों शिबाप्रसाद हाजरा और उत्तम सरदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शाहजहां फरार है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समन भेजेगी असम पुलिस, भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़ा मामला

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कौन हैं NIA के नये मुखिया राकेश अग्रवाल? जानिए इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड
Odisha Crime: खेलती बच्ची को बहलाकर ले गया दादा, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया