असम पुलिस ने मामले के संबंध में सोमवार (19 फरवरी) को पूछताछ के लिए कांग्रेस विधायक जाकिर हुसैन सिकंदर और पार्टी के एक अन्य नेता को समन जारी किया। इसके अलावा गुवाहाटी शहर कांग्रेस के महासचिव रमेन कुमार सरमा को भी समन जारी किया गया था।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा। असम पुलिस का आपराधिक जांच विभाग (CID) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का समन जारी करने वाली है। इस समन का संबंध पिछले महीने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गुवाहाटी में प्रवेश करने पर हुई झड़प से जुड़ा है। असम पुलिस के द्वारा फाइल किए गए (FIR) में राहुल गांधी के साथ-साथ केसी वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह, जयराम रमेश, श्रीनिवास बीवी, कन्हैय्या कुमार, गौरव गोगोई, भूपेन कुमार बोरा और देबब्रत सैकिया जैसे अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नामों का उल्लेख किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

असम पुलिस ने मामले के संबंध में सोमवार (19 फरवरी) को पूछताछ के लिए कांग्रेस विधायक जाकिर हुसैन सिकंदर और पार्टी के एक अन्य नेता को समन जारी किया। इसके अलावा गुवाहाटी शहर कांग्रेस के महासचिव रमेन कुमार सरमा को भी समन जारी किया गया था, जिन्हें 23 फरवरी को सुबह 11.30 बजे पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तोड़ बैरिकेड

राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में 23 जनवरी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए, जो मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा यात्रा के मुख्य गुवाहाटी शहर में प्रवेश करने का प्रयास करने पर FIR दर्ज करने की धमकी के बाद लगाए गए थे। उस दौरान पार्टी कार्यकर्ता और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई थी. इसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया, लेकिन बैरिकेड्स की रक्षा करने में विफल रहे। इसके अलावा झड़प में कई पुलिसकर्मी और पार्टी कार्यकर्ता घायल हो गए। हालांकि, कांग्रेस कार्यकर्ता बैरियर को हटाने के बाद आगे नहीं बढ़े थे। इस पर राहुल गांधी ने कहा था कि कार्यकर्ता बैरिकेड्स तोड़ सकते हैं, लेकिन कानून नहीं तोड़ेंगे, जिसके बाद वे लोग गुवाहाटी में NH-27 के साथ अपने अनुमत मार्ग पर चले गए।

ये भी पढ़ें: PM Modi: 'न ही जम्मू-कश्मीर और दिल्ली सरकार को शैक्षणिक संस्थान विकसित करने में विश्वास', J&K में उद्घाटन से पहले PM मोदी की पुरानी वीडियो वायरल