क्या होता है सुपरमून, जानें भारत के आसमान में आज किस वक्त दिखेगा एक अद्भुत नजारा

Published : Jul 13, 2022, 07:34 PM ISTUpdated : Jul 13, 2022, 09:07 PM IST
क्या होता है सुपरमून, जानें भारत के आसमान में आज किस वक्त दिखेगा एक अद्भुत नजारा

सार

बुधवार रात को आसमान में एक अद्भुत नजारा दिखने वाला है। दरअसल, बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर 13 जुलाई की रात सुपरमून दिखेगा। इस दौरान चंद्रमा आकाश में अपनी सारी कलाएं बिखेरता नजर आएगा। बता दें कि सुपरमून एक खगोलीय घटना है, जिसमें चांद, धरती के सबसे ज्यादा करीब आ जाता है।

What is Supermoon: 13 जुलाई, 2022 यानी बुधवार रात को आसमान में एक अद्भुत नजारा दिखने वाला है। दरअसल, बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर आज सुपरमून दिखने वाला है। इस दौरान चंद्रमा आकाश में अपनी सारी कलाएं बिखेरता नजर आएगा। बता दें कि सुपरमून एक खगोलीय घटना है, जिसमें चांद, धरती के सबसे नजदीक आ जाता है। यही वजह है कि सुपरमून के दौरान चंद्रमा धरती से देखने पर आम दिनों से कहीं ज्यादा चमकदार और बड़ा दिखाई देता है। 

जानें कब देख सकेंगे सुपरमून : 
नासा की रिपोर्ट के अनुसार, सुपरमून सिर्फ पूर्णिमा के दिन ही नहीं, बल्कि 2 से 3 दिनों तक देखा जा सकेगा। भारतीय समय के मुताबिक, सुपरमून की स्थिति 13 जुलाई को रात 12 बजकर 8 मिनट पर बनेगी। अगर आसमान साफ रहता है तो इसे अगले तीन दिनों तक देखा जा सकेगा। 

2023 में फिर दिखेगा सुपरमून : 
इस साल के अलावा 2023 में भी सुपरमून देखा जा सकेगा। तब इसे 3 जुलाई को लोग देख पाएंगे। बता दें कि 13 जुलाई को दिखने वाले सुपरमून को 'बक मून' नाम दिया गया है। इस नाम को देने के पीछे वजह ये है कि ये एक हिरण के नाम पर है। कहा जाता है कि इस सीजन में हिरण के सिर पर नए सींग उगते हैं, इसलिए सुपरमून को बक मून नाम दिया गया है। 

क्या होता है सुपरमून (What is Supermoon):
सुपरमून की स्थिति तब बनती है, जब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे ज्यादा करीब होता है। एक साल में कई बार 3 से 4 बार सुपरमून की स्थिति बनती है। बता दें कि 13 जुलाई को चंद्रमा धरती से करीब 3,57,264 किलोमीटर की दूरी पर होगा। वैसे, सामान्य तौर पर धरती से चंद्रमा की दूरी 3,84,400 किलोमीटर होती है, लेकिन सुपरमून के दिन यह कम हो जाती है। सुपरमून को डियर मून और थंडर मून भी कहते हैं। सुपरमून का नाम सबसे पहले 1979 में एस्ट्रोलॉजर रिचर्ड नोल ने रखा था। 

ये भी देखें : 
Video: भारत में आज ठीक इतने बजे आसमान में दिखाई देगा अद्भुत नजारा, इस बार किया मिस तो फिर लंबा होगा इंतजार

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग