क्या होता है कलमा जिसे पढ़कर पहलगाम में इस शख्स ने बचाई जान? आतंकवादियों ने लोगों से क्यों पढ़वाया कलमा?

Published : Apr 24, 2025, 12:24 PM IST
Pahalgam Terror Attack

सार

What is Kalma: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया है जिसमें 26 लोगों की जान चली गई। इसी बीच एक प्रोफेसर ने कलमा पढ़कर अपनी जान बचाई। लेकिन सवाल ये है कि कलमा क्या होता है और इसका इस्लाम में क्या महत्व है?

What is Kalma: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने हमले के दौरान लोगों से कलमा पढ़ने को कहा, और जो लोग नहीं पढ़ पाए, उन्हें गोली मार दी गई। इस हमले में असम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर देबाशीष भट्टाचार्य की जान मुश्किल से बच पाई। जब आतंकी गोली चला रहे थे तब उन्होंने तुरंत कलमा पढ़ना शुरू कर दिया, जिससे उनकी जान बच गई। पर क्या आप जानते हैं कि कलमा क्या होता है और इसका मतलब क्या है और इसका महत्व क्या है?

क्या होता है कलमा?

रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लाम धर्म में कलमा को बहुत ही अहम माना जाता है। करीब 1450 साल पहले इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने इस्लाम के पांच बुनियादी स्तंभ बताए हैं जिसमें कलमा, नमाज, रोजा, जकात और हज शामिल है। इनमें कलमा इस्लाम का पहला और सबसे जरूरी सिद्धांत है।

कलमा का मतलब इस बात की गवाही कि अल्लाह एक है और हजरत मोहम्मद साहब उसके पैगंबर हैं। इसे पढ़ना इस्लाम को अपनाने का पहला कदम माना जाता है। माना जाता है कि कोई भी व्यक्ति अगर दिल से एक बार कलमा पढ़ ले तो वह मुसलमान बन जाता है।

इस्लाम में जबरदस्ती किसी से कलमा पढ़वाना गुनाह

इस्लाम धर्म में दाखिल होने के लिए पहला कलमा तय्यब पढ़ना जरूरी होता है। इस कलमे में "ला इलाहा इल्लल्लाह, मुहम्मदुर रसूलुल्लाह" पढ़ा जाता है जिसका मतलब होता है अल्लाह के अलावा कोई दूसरा भगवान नहीं है। दुनियाभर के सुन्नी और शिया मुसलमान यह कलमा पढ़ते हैं, और यह एक सामान्य धार्मिक परंपरा है। हालांकि, इस्लाम में जबरदस्ती किसी से कलमा पढ़वाना गुनाह माना जाता है, क्योंकि यह विश्वास और आस्था का मामला है।

यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान के लिए सरकार ने बनाया प्लान? पहलगाम हमले के बाद राजस्थान CM की इमरजेंसी बैठक

पहले भी कलमा को लेकर हो चुका है विवाद

यह कोई पहली बार नहीं है जब कलमा चर्चा में आया हो। इससे पहले भी कई मौकों पर कलमा को लेकर विवाद या चर्चा हुई है। दुनिया के कई इस्लामिक देशों ने अपने राष्ट्रीय झंडे में भी कलमे को जगह दी है जैसे इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ अफगानिस्तान और सऊदी अरब।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Delhi Red Fort Blast: डॉक्टर, प्रोफेसर और मौलवी ने कैसे बुनी साजिश? NIA रिमांड पर उगलेंगे राज़
गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?