कहीं 56 साल पहले रखे अमेरिका के प्लूटोनियम पैक की वजह से तो नहीं टूटा ग्लेशियर, जानिए क्या है मामला

Published : Feb 16, 2021, 06:50 PM ISTUpdated : Feb 16, 2021, 06:51 PM IST
कहीं 56 साल पहले रखे अमेरिका के प्लूटोनियम पैक की वजह से तो नहीं टूटा ग्लेशियर, जानिए क्या है मामला

सार

उत्तराखंड में चमोली में ग्लेशियर टूटने से 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक 58 शव मिल चुके हैं। लेकिन अब चमोली त्रासदी ने उत्तराखंड और गंगा नदी में परमाणु विकिरण की गंभीर चिंता भी पैदा कर दी है। उधर, इस घटना की वजह का पता लगाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने एक विभाग बनाया है।

देहरादून. उत्तराखंड में चमोली में ग्लेशियर टूटने से 179 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। वहीं, अब तक 58 शव मिल चुके हैं। लेकिन अब चमोली त्रासदी ने उत्तराखंड और गंगा नदी में परमाणु विकिरण की गंभीर चिंता भी पैदा कर दी है। उधर, इस घटना की वजह का पता लगाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने एक विभाग बनाया है। वहीं, केंद्र सरकार से भी मांग की जाएगी कि उस रडार सिस्टम का पता लगाया जाए, जिसे चीन की निगरानी के लिए हिमालय की पहाड़ी पर रखा गया था। 

दरअसल, 1965 में उत्तराखंड में नंदा देवी पर्वत के शिखर रडार सिस्टम स्थापित करने के दौरान एक प्लूटोनियम पैक खो गया था। यह आज तक नहीं मिला है। वहीं, ऐसे में माना जा रहा कि प्लूटोनियम पैक की वजह तो कहीं ग्लेशियर नहीं टूटा। 

क्या है मामला?
दरअसल, राज्य के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को कहा कि एक विभाग बनाया जाएगा जो ग्लेशियर्स की सैटेलाइट से निगरानी और अध्ययन करेगा। माना जा रहा है कि अगर ग्लेशियर प्लूटोनियम में हुए विस्फोट की वजह से टूटा है तो उत्तराखंड और खासतौर पर गंगा नदी में खतरनाक रेडिएशन भी फैल सकता है।
 
क्या है प्लूटोनियम पैक का मामला?
चीन ने 1964 में परमाणु परीक्षण किया था। इसके बाद 1965 में अमेरिका ने भारत के साथ मिलकर चीन पर नजर रखने के लिए एक करार किया था। इसके तहत हिमालय में नंदा देवी पर एक रडार लगाया जाना था। इसमें  परमाणु ऊर्जा से चलने वाला जनरेटर लगा था। इसमें प्लूटोनियम के कैप्सूल थे। लेकिन जब ये मशीनें पहाड़ पर ले जाई जा रही थीं, तभी मौसम खराब हो गया। टीम को लौटना पड़ा। मशीनें वहीं रह गईं। इसके बाद ग्लेशियर में कहीं खो गईं। 
 
बाद में अमेरिका ने यहां दूसरा सिस्टम लगाया। अब माना जा रहा है कि चमोली में ग्लेशियर कहीं इसी प्लूटोनियम की वजह से नहीं टूटा।  

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Viral Video: बेंगलुरु में महिलाओं का हाई वोल्टेज ड्रामा, सरेआम कैब ड्राइवर को पीटा, पुलिस के सामने भी देती रहीं गालियां
Gaurav Gogoi Pakistan link: क्या है कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का पाकिस्तान लिंक विवाद? अब आगे क्या होगा