लाश देखकर फट पड़ा मां का कलेजा-यह कैसा एक्सीडेंट कि बेटी के बदन पर एक भी कपड़ा नहीं बचा, पढ़िए 15 बड़ी बातें

Published : Jan 02, 2023, 02:12 PM ISTUpdated : Jan 02, 2023, 03:02 PM IST
लाश देखकर फट पड़ा मां का कलेजा-यह कैसा एक्सीडेंट कि बेटी के बदन पर एक भी कपड़ा नहीं बचा, पढ़िए 15 बड़ी बातें

सार

दिल्ली के सुल्तानपुरी में 31 दिसंबर  पर 20 वर्षीय लड़की रेखा उर्फ अंजलि की स्कूटी को कार से टक्कर मारने के बाद उसके नग्न शरीर को करीब 4 किलोमीटर तक घसीटने के मामले ने सबको हिलाकर रख दिया है। भले ही कार सवार पांचों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हों, लेकिन लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। 

नई दिल्ली. दिल्ली के सुल्तानपुरी में 31 दिसंबर  पर 20 वर्षीय लड़की रेखा उर्फ अंजलि की स्कूटी को कार से टक्कर मारने के बाद उसके नग्न शरीर को करीब 4 किलोमीटर तक घसीटने के मामले ने सबको हिलाकर रख दिया है। भले ही कार सवार पांचों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हों, लेकिन लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। पढ़िए मामले से जुड़े कुछ अन्य अपडेट...


1. रात 9 बजे रेखा की मां ने फोन लगाकर उससे पूछा था कि वो काम से कब घर लौटेगी? रात करीब 3-4 बजे आने की बात कही। लेकिन सुबह बेटी की मौत की खबर मिली।

2.मृतका की मां ने कहा कि पुलिस ने उसे थाने में कुछ देर इंतजार करने को कहा था। इससे पहले रेखा के भाई ने मां को पूरा घटनाक्रम बता दिया था, जिसे सुनकर वो सुधबुध खो चुकी थी।

3. दिल्ली निवासी अंजलि सिंह की उत्तर पश्चिमी दिल्ली के खंजावाला इलाके में सड़क हादसे में मौत हुई थी। उसकी स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी थी। आरोप है कि कार सवार पांचों युवक नशे में धुत थे। 

4. हादसा इतना भयंकर था कि लड़की के कपड़े कार के एक पहिए में फंस गए थे। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पांच लोगों ने कार को रोकने के बजाय शव को 4 से 7 किमी तक घसीटा। हालांकि पुलिस इसे 4 किमी मान रही है।

5.इस मामले में पुलिस ने जिस तरह से कार्यवाही की, उसे लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। पुलिस इसे हादसा बता रही है, जबकि लड़की के परिजन इसे मर्डर कह रहे हैं।

6. लड़की मां का आरोप है कि जब वो घर से निकली थी, तब काफी कपड़े पहने थी। लेकिन बॉडी नग्न हालत में मिली। बॉडी पर एक भी कपड़ा नहीं था। मां ने सवाल उठाया-ये कैसा एक्सीडेंट?

7.हादसे का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें युवती को कार के साथ घिसटते देखा जा सकता है। घिसटने ने युवती की पीठ और सिर की हड्डियां बुरी तरह डैमेज हो चुकी थीं। दोनों पैर टूट गए थे। जगह-जगह मांस के लोथड़े लटक रहे थे। यानी मौत बेहद दर्दनाक थी।

8. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। शुरुआत में कहा जाता रहा कि आरोपी नशे में नहीं थे। हालांकि अब मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

9. पीड़ित अमन विहार में रहती थी। परिवार में मां और दो भाई और चार बहने हैं। पूरे घर में वो अकेली कमाने वाली थी। मृतका एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में जॉब करती थी। वो न्यू ईयर पर पंजाबी बाग में एक इवेंट के सिलसिले में निकली थी। घटना के समय वो इवेंट से लौट रही थी।

10. इस मामले को लेकर लोगों में गुस्सा फूट पड़ा है। सोमवार को परिजनों और अन्य लोगों ने सुल्तानपुरी थाने के सामने प्रदर्शन किया। वे इस मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

pic.twitter.com/0I9e3U1Eec

11. दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि उन्होंने कहा कि इस संबंध में दिल्ली पुलिस को समन जारी किया है। 

12.इस घटना ने दिल्ली को हिलाकर रख दिया है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस घटना पर दु:ख जताया है। उन्होंने कहा कि इस अमानवीय अपराध से उनका सिर शर्म से झुक गया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने मामले पर दु:ख जताते हुए कहा कि लड़की के गुनाहगारों को सख्त से सख्त सजा मिलना चाहिए। हमारी बहन के साथ जो हुआ बहन शर्मनाक है।

13. डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस (DCP-आउटर) हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पीड़िता का पैर कार के एक पहिये में फंस गया और उसे करीब चार किलोमीटर तक घसीटा गया। इस मामले में दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 (तेजी से गाड़ी चलाना) और 304-ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

14.दीपक ड्राइवर है। अमित उत्तम नगर में एसबीआई कार्ड का काम करता है। कृष्ण कनॉट प्लेस में काम करता है। मिथुन नरैना में हेयर ड्रेसर का काम करता है और मित्तल सुल्तानपुरी में फूड डीलर का काम करता है।

15. हालांकि पुलिस का तर्क है कि आरोपियों को नहीं पता था कि पीड़िता उनकी कार के पीछे फंसी हुई है। बाद में जब उन्हें इस बात का पता चला तो वे डर गए। इसके बाद शव को फेंककर भाग गए।

यह भी पढ़ें
दिल्ली हिट एंड रन Video: चश्मदीद ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई, कैसे कार के पीछे फंसी लड़की घिसटती जा रही थी?
गौशाला में रात 1 बजे जब अचानक रंभाने लगे जानवर, CCTV में कैप्चर हुआ गायों से रेप करने का आदी ये हैवान

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

ज्ञान पोस्ट क्या है? क्या डाक सेवा सच में भारत के बच्चों की पढ़ाई बदल सकती है?
6 सरकारी नौकरी में बंपर भर्तियांः 37803 पद-₹1.4 लाख तक सैलरी, जानें अप्लाई की लास्ट डेट