
MP Cabinet Expansion. मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय के ऑफिशियल सोशल मीडिया से यह जानकारी दी गई कि कैबिनेट विस्तार से पहले सीएम मोहन यादव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट विस्तार पर बड़ी बात कही है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब हम विकसित भारत को सेलिब्रेट करेंगे, कैबिनेट का विस्तार होने दीजिए। पूर्व सीएम रविवार को विदिशा पहुंचे थे। वे इस समय विकसित भारत संकल्प यात्रा पर हैं।
राज्य सरकार पर क्या बोले शिवराज सिंह चौहान
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विदिशा पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकास भारत संकल्प यात्रा देश और राज्य की प्रगति का इंडीकेटर है। इस दौरान हम केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में आम जनता को जानकारी देंगे और लाभार्थियों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। ऐसे लाभार्थियों की लिस्ट भी तैयार की गई है, जिन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, जल्द ही उन्हें केंद्रीय योजना का लाभ दिलाया जाएगा। राज्य सरकार ने भी विकास के नए आयाम गढ़े हैं।
कैबिनेट विस्तार पर क्या बोले पूर्व सीएम
मध्य प्रदेश में होने वाले कैबिनेट विस्तार पर पूर्व सीएम ने कहा कि कैबिनेट का विस्तार होगा और हम अब विकसित भारत का उत्सव मना रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सोमवार को राज्य कैबिनेट का विस्तार किया जाना है। वर्तमान समय में कैबिनेट में सिर्फ तीन सदस्य हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा। सोमवार को सीएम मोहन यादव देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की शुभकामनाएं लेंगे। वे सोमवार को ही राष्ट्रपति भवन का विजिट करने वाले हैं। इससे पहले मोहन यादव ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की है।
यह भी पढ़ें
Happy Christmas: देश भर में क्रिसमस की धूम, आधी रात को प्रार्थना सभाएं, रोशनी से नहाए चर्च
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.