देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आधी रात के विभिन्न चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया और जमकर आतिशबाजी भी हुई। 

Happy Christmas. देश के कई शहरों में क्रिसमस की धूम है और चर्चों को सजाया गया है। बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोगों ने आधी रात को प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया है और क्रिसमस का त्योहार मनाने की शुरूआत की है। मध्य प्रदेश में विंटर फेस्टिवल के दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई है। देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई,चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरू में भी क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया जा रहा है। ईसाई पूजा स्थलों, चर्चों को खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। इससे पहले लोगों ने जमकर खरीदारी भी की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आधी रात को प्रार्थना सभा

दिल्ली के कैथेड्रल कैथोलिक चर्च में आधी रात को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं बेंगलुरू के सेंट फ्रांसिस जेवियर कैथेड्रल चर्च में भी आधी रात की प्रार्थना सभा आयोजित की गई। जैसा कि आप जानते हैं कि क्रिसमस का त्योहार प्रभु ईसा मसीह के जन्म के अवसर पर मनाया जाता है। इस दौरान ईसाई धर्म को मानने वाले कैरोल गाते हैं, क्रिसमस लाइट्स लगाते हैं, क्रिसमस ट्री को सजाया जाता है और इसी के आस पास लोग इकट्ठा होकर ईसा मसीह का जन्मदिन खुशियों से मनाते हैं। यह आयोजन भारत में अब शहरों में लगभग सभी समुदायों के लोग मनाने लगे है।

अलग-अलग राज्यों में त्योहार

बेस्ट बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित लेडी क्वीन चर्च में भी लोगों का जमावड़ा रहा। इसके अलावा पणजी के इमाकुलेट कंसेप्शन चर्च में विशेष पूजा का आयोजन हुआ। इसी तरह से चेन्नई के सैंथोम कैथेड्रल बासिलिका चर्च में त्योहार मनाया जा रहा है। बताया गया कि क्रिसमस का त्योहार आनंद का त्योहार है। यह शांति, प्रेम और मानवता से प्यार करने का दिन है। सभी मानव एक हैं और सबको एक समान समझने का दिन है। इस दिन से ही नए साल के सेलिब्रेशन की भी शुरूआत हो जाती है।

यह भी पढ़ें

Amrit Bharat Express: इन 4 शहरों को मिलने जा रही अमृत भारत ट्रेन की सौगात, जानें कब से चलेंगी