
Eid ul fitr 2023: दुनियाभर में ईद मनाने की तैयारियां जोरों पर है। चांद का दीदार होने के आधार पर दुनिया भर के इस्लामिक देश अपने यहां ईद मनाते हैं। इस बार ईद 22 अप्रैल शनिवार से शुरू होने की उम्मीद है। शुक्रवार को अलविदा का नमाज होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्बानिया के प्रधानमंत्री ईदी रामा को ईद का मुबारकवाद दिया है।
अल्बानिया के प्रधानमंत्री सहित कई इस्लामिक देशों के प्रमुखों को ईद मुबारक
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद का मुबारकवाद अल्बानिया के प्रधानमंत्री सहित अन्य कई देशों के अपने समकक्षों को भेजा है। ईद मुबारक कहते हुए पीएम मोदी ने उन देशवासियों के लिए शांति, सद्भावना, बेहतर स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की है।
एक महीना के रोजा के बाद होती है ईद
रमजान का पाक महीना एक महीना लंबा चलता है। इस्लाम को मानने वाले इस महीने में रोजा रखते हैं। एक महीना के रोजा के बाद चांद दिखने के अगले दिन ईद की खुशियां मनाई जाती हैं। 24 मार्च को रमज़ान शुरू करने वाले देश चांद देखने की कोशिश 21 अप्रैल से करेंगे। हालांकि, सऊदी अरब में चांद दिखने के बाद अन्य इस्लामिक देश भी उसी आधार पर अपना ईद मनाते हैं।
जानिए भारत में कब है ईद?
भारत में 22 अप्रैल को ईद-उल-फितर मना सकती है। इंडिया यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद सादिक अली शिहाब थंगल सहित विद्वानों ने कहा कि गुरुवार को शव्वाल चंद्रमा नहीं देखा गया था। केरल सरकार ने ईद के अवसर पर 22 अप्रैल को भी सरकारी अवकाश घोषित किया। कैलेंडर के मुताबिक 21 अप्रैल शुक्रवार को ईद की छुट्टी है।
सऊदी अरब में ईद मनाने के लिए चार दिन की छुट्टी
यूएई के लोगों को ईद मनाने के लिए 4 दिन की छुट्टी मिलेगी। साल का लंबा वीकेंड गुरुवार को शुरू हुआ। अब यूएई में ऑफिस और स्कूल सोमवार 24 अप्रैल को खुलेंगे।
यह भी पढ़िए:
Heat Stroke: इन 4 वजहों से कूल माने जाने वाले केरल जैसे राज्यों में आसमान से बरस रही आग
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.