
Lok Sabha Security Breach. लोकसभा की सुरक्षा में सेंधमारी करके सदन में गैस फेंकने वाले दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मेन आरोपी का नाम सागर शर्मा बताया जा रहा है, जो कि मैसूरू के बीजेपी सांसद प्रताप सिन्हा के विजिटर पास पर अंदर आया। इसका एक और साथी पकड़ा गया है। वहीं बाहर प्रोटेस्ट करने वाले दो लोग भी हिरासत में लिए गए हैं। इनमें से एक का नाम अनमोल शिंदे पुत्र धनराज शिंदे निवासी महाराष्ट्र लातूर बताया जा रहा है। जबकि दूसरी महिला है जिसका नाम नीलम है और इसकी उम्र 42 साल है। नीलम हरियाणा के हिसार की रहने वाली है। दोनों को जब पुलिस बाहर पकड़कर ले आई तो इन्होंने तानाशाही बंद करो, संविंधान बचाओ। जय भीम, जय भारत का नारा लगाया। फिलहाल मामले में इनसे पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली पुलिस ने सागर शर्मा नाम के व्यक्ति को पकड़ा
दिल्ली पुलिस ने सागर शर्मा नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया है और माना जा रहा है कि लोकसभा में हड़कंप मचाने का काम किया है। सागर शर्मा ने मैसूर के सांसद प्रताप सिन्हा के सिक्योरिटी पास से एंट्री पाई थी। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि सागर शर्मा ही इस पूरे घटनाक्रम का मेन आरोपी है। इसके अलावा नीलम कौर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
तानाशाही बंद का लगाया नारा
पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में लिया है और जब वे बाहर निकले तो नारा लगाते निकले कि तानाशाही बंद करो। इसमें एक महिला और एक पुरूष है। महिला नारा लगा रही है जब भीम, जय भारत। संविधान की रक्षा करो, तानाशाही बंद करो।
संसद पर हमले की बरसी मना रहा देश
अब से 22 साल पहले 13 दिसंबर 2001 को संसद पर आतंकी हमला किया गया था। आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने भारत की संसद पर हमला किया था। इस दौरान 9 लोगों की मौत हो गई थी। आज ही पीएम मोदी ने हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी है और आाज ही के दिन इस तरह से सुरक्षा में चूक ने फिर से आतंकी हमले की यादें ताजा कर दीं।
यह भी पढ़ें
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.