
Who is Ravneet Singh Bittu: पूर्व कांग्रेसी और वर्तमान में मोदी सरकार में मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विवादित बयान देकर राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीति सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी को मोस्ट वांटेड आतंकवादी करार दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर ईनाम घोषित किया जाना चाहिए। बिहार दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने विवादित बयान देकर बवाल मचा दिया है।
जानिए रवनीत सिंह बिट्टू ने क्या कहा?
बिहार के भागलपुर में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा: राहुल गांधी भारतीय नहीं हैं। उन्होंने अपना ज्यादातर समय बाहर बिताया है। उन्हें अपने देश से ज्यादा प्यार नहीं है क्योंकि वे विदेश जाकर हर बात को गलत तरीके से कहते हैं...जो लोग मोस्ट वांटेड हैं, अलगाववादी हैं, बम, बंदूक और गोले बनाने में माहिर हैं, उन्होंने राहुल गांधी की बातों की सराहना की है। देश के दुश्मन जो विमान, ट्रेन, सड़कें उड़ाने की कोशिश करते हैं, वे राहुल गांधी के समर्थन में हैं। अगर नंबर एक आतंकवादी और देश के सबसे बड़े दुश्मन को पकड़ने का कोई पुरस्कार होना चाहिए तो वह राहुल गांधी को मिलना चाहिए।
अब जानिए कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू?
यह भी पढ़ें:
'जनता के दरबार' में केजरीवाल: अबतक कौन से फैसले 'जनता की राय' पर AAP ने लिए
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.