राहुल गांधी का USA दौरा और जैक डोर्सी के बयान की टाइमिंग एक? जानें क्यों सरकार विरोधी स्टेटमेंट्स को कांग्रेस दे रही हवा

Published : Jun 13, 2023, 10:35 AM ISTUpdated : Jun 13, 2023, 11:33 AM IST
jack dorsey rahul gandhi

सार

जब वर्ल्ड बैंक और मार्गन स्टैनली जैसे फर्म भारतीय अर्थव्यस्था की रफ्तार के बेहतर बता रहे हैं, ठीक उसी वक्त बीबीसी, जैक डोर्सी और डिक हैरी जैसे विदेशी भारत सरकार के खिलाफ बयान दे रहे हैं।

Congress Speared Dorsey Statement. राहुल गांधी के यूएसए दौरे और जैक डोर्सी के बयानों की टाइमिंग एक जैसी है। यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी न सिर्फ भारत सरकार विरोधी बयानों को हवा दे रही है बल्कि इसका स्वागत भी कर रही है। एक तरफ जब विश्व बैंक और मार्गन स्टैनली जैसे संस्थान भारत की अर्थव्यवस्था को अच्छा बता रहे हैं, उसी वक्त जैक डोर्सी, बीबीसी और डिक हैरी जैसे लोग और संस्थाएं भारत सरकार की आलोचना कर रही हैं। यह भी तब हो रहा है जब राहुल गांधी अमेरिकी दौरे पर लगातार भारत सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।

 

 

कौन है भारत विरोधी बयान देने वाला जैक डोर्सी 

राहुल गांधी के विदेशी दौरे और भारत सरकार के खिलाफ जैक डोर्सी, बीबीसी और डिक हैरी का बयान सोची समझी रणनीति के तहत आ रहा है। ट्वीटर यूजर अंकुर सिंह ने सवाल किया कि जब वर्ल्ड बैंक, मार्गन स्टैनली जैसे फर्म भारतीय अर्थव्यवस्था को बेहतर बता रहे हैं, उसी वक्त कांग्रेस का यूको सिस्टम इसे अमान्य करार दे रहा है। लेकिन बीबीसी, जैक जोर्सी और डिक हैरी ने भारत के खिलाफ बयानबाजी की है, जिसे कांग्रेस सेलिब्रेट कर रही और इन बयानों को हवा दे रही है।

 

 

ट्वीटर यूजर्स भारत विरोधियों को दे रहे जवाब

ट्टीवर यूजर जितेन गजारिया ने लिखा कि जैक डोर्सी इतने महीनों तक चुप क्यों थे। यह भारत विरोधी बयान उसी वक्त क्यों आ रहे हैं, जब राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं। क्या यह स्क्रिप्ट उनकी मीटिंग के दौरान तय हुई। इसने कांग्रेस की पोल बुरी तरह से खोल दी है। वहीं यूजर मिस्टर सिन्हा ने लिखा कि पप्पू अमेरिका टाइमपास के लिए नहीं गया है। पिछले 6-7 दिनों से वह एंटी इंडिया एलीमेंट्स से गुप्त मुलाकातें कर रहे हैं। यही वजह है कि जैक का डिक्टेरशिप वाला बयान आश्चर्य पैदा नहीं करता। यह कांग्रेस के उसी टूलकिट का हिस्सा है, जब ट्वीटर बॉस रहते हुए इसने किया था। वहीं संदीप घोष ने लिखा कि यह सब 2024 की तैयारियों के तहत किया जा रहा है। यह नरेंद्र मोदी के लिए 2014 से ज्यादा बड़ा चैलेंज है।

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी दिया जवाब

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने जैक डोर्सी के आरोपों पर कहा कि यह सरासर झूठ है जैक। शायद ट्वीटर के इतिहास में उस संदिग्ध दौर को भुलाने के लिए जैक डोर्सी ऐसा कर रहे हैं। जबकि तख्थ और सच्चाई यह है कि ट्वीटर में डॉर्सी और उनकी टीम बार-बार भारत के कानून का लगातार उल्लंघन किया। वे 2020 से 2022 तक बार-बार कानून का पालन नहीं कर रहे थे और जून 2022 में उन्होंने अंततः कानून का अनुपालन किया। इस दौरान न तो कोई जेल गया और न ही ट्वीटर शटडाउन हुआ

यह भी पढ़ें

जैक डोर्सी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर का करारा जवाब, कहा- डोर्सी के कार्यकाल में हुआ भारतीय कानूनों का उल्लंघन

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम