केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के आरोपों पर करारा जवाब दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जैक डोर्सी के कार्यकाल में ट्वीटर ने लगातार भारतीय कानूनों का उल्लंघन किया।

Rajeev Chandrasekhar Tweet. केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने जैक डोर्सी के बयान का खंडन किया और करारा जवाब भी दिया है। राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि जैक डोर्सी के कार्यकाल में लगातार भारतीय कानून का उल्लंघन किया गया। उन्होंने कहा कि 2020 से लेकर 2022 तक उन्होंने बार-बार भारतीय कानूनों का उल्लंघन किया। जून 2022 में उन्होंने भारतीय कानून को माना। इस दौरान न तो कोई जेल गया और न हीं भारत में ट्वीटर का शटडाउन हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने क्या ट्वीट किया

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने जैक डोर्सी के आरोपों पर कहा कि यह सरासर झूठ है जैक। शायद ट्वीटर के इतिहास में उस संदिग्ध दौर को भुलाने के लिए जैक डोर्सी ऐसा कर रहे हैं। जबकि तख्थ और सच्चाई यह है कि ट्वीटर में डॉर्सी और उनकी टीम बार-बार भारत के कानून का लगातार उल्लंघन किया। वे 2020 से 2022 तक बार-बार कानून का पालन नहीं कर रहे थे और जून 2022 में उन्होंने अंततः कानून का अनुपालन किया। इस दौरान न तो कोई जेल गया और न ही ट्वीटर शटडाउन हुआ।

Scroll to load tweet…

डोर्सी के समय ट्वीटर नहीं मान रहा था भारतीय कानून

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि डोरसी के कार्यकाल में ट्विटर को भारतीय कानून की संप्रभुता को स्वीकार करने में समस्या थी। उन्होंने ऐसा व्यवहार किया कि जैसे भारत के कानून उस पर लागू नहीं होते। एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में भारत को यह सुनिश्चित करने का अधिकार है कि भारत में काम करने वाली सभी कंपनियां उसके कानूनों का पालन करें। जनवरी 2021 में विरोध प्रदर्शनों के दौरान बहुत सारी गलत सूचनाएं और यहाँ तक कि नरसंहार की रिपोर्टें भी आईं, जो निश्चित रूप से फर्जी थीं। भारत सरकार को ट्वीटर से गलत सूचनाओं को हटाने के लिए बाध्य होना पड़ा क्योंकि इसमें फर्जी खबरों के आधार पर स्थिति को और भड़काने की कोशिश की जा रही थी।

Scroll to load tweet…

जैक के कार्यकाल में ट्विटर पर इस तरह का पक्षपातपूर्ण व्यवहार का आरोप लगा था। इस दौरान रिकॉर्ड को सही करने के लिए किसी पर छापा नहीं मारा गया और न ही उसे जेल भेजा गया। हमारा ध्यान केवल भारतीय कानूनों का अनुपालन सुनिश्चित करने पर था। भारत में सक्रिय सभी मध्यस्थों के लिए हमारी सरकार की नीतियां स्पष्ट हैं- इंटरनेट सुरक्षित और भरोसेमंद, जवाबदेह है।

जैक डोर्सी ने क्या आरोप लगाए

ट्वीटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने भारत सरकार पर आरोप लगाए हैं कि किसान आंदोलन के दौरान ट्वीटर पर दबाव डाला गया था। साथ ही शटडाउन की धमकी दी गई थी। जैक के इन आरोपों पर स्मिता देशमुख ने भी करारा जवाब दिया है और कहा कि किसी भी एंगल से जैक सिद्धांतों का पालन करने वाले नहीं दिखते।

यह भी पढ़ें

Kerala Mark List Controversy: पत्रकार पर कार्रवाई से निराश कांग्रेस सांसद शशि थरूर, केरल सरकार पर किया हमला