विश्व शांति की कामना के साथ सुदर्शन पटनायक ने 23 हजार रुद्राक्ष से बनाए शिव;मोदी ने कहा-'महादेव कल्याण करें'

आज (1 मार्च) को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। यह समय दुनिया के लिए एक चुनौतीपूर्ण है। रूस और यूक्रेन के युद्ध(Russia Ukraine War) ने दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध(third world war) के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है। इस बीच दुनियाभर में शांति की कामना के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं। ख्यात रेत आर्टिस्ट(sand artist) सुदर्शन पटनायक(Sudarsan Pattnaik) ने रेत से शिवजी की मूर्ति बनाई।
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 1, 2022 4:00 AM IST / Updated: Mar 01 2022, 09:48 AM IST

डेस्क न्यूज. आज (1 मार्च) को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। यह समय दुनिया के लिए एक चुनौतीपूर्ण है। रूस और यूक्रेन के युद्ध(Russia Ukraine War) ने दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध(third world war) के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है। इस बीच दुनियाभर में शांति की कामना के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं। ख्यात रेत आर्टिस्ट(sand artist) सुदर्शन पटनायक(Sudarsan Pattnaik) ने रेत से शिवजी की मूर्ति बनाई।

23 हजार से अधिक रुद्राक्ष का उपयोग
पटनायक ने ओडिशा के पुरी में समुद्र तट पर शिवजी की मूर्ति बनाने के लिए रेत के अलावा 23,436 रुद्राक्ष का उपयोग किया। बता दें कि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 1 मार्च, मंगलवार को मनाया जा रहा है। ये शिव भक्तों के लिए बहुत ही खास दिन होता है। इस दिन प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है।

Latest Videos

इससे पहले भी शांति का संदेश देने बनाई थी मूर्ति
रूस-यूक्रेन (Russia Ukraine conflict) के बीच बढ़ते तनाव ने सारी दुनिया को परेशानी में डाल दिया है। तमाम देशों के अलावा आम नागरिक भी युद्ध टालने की कामना कर रहे हैं। भारत के जाने-माने सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक(Sudarsan Pattnaik sand artist) ने पिछले दिनों ओडिशा में पुरी के समुद्र तट पर शांति का संदेश देती कलाकृति बनाई थी। बता दें कि पटनायक ने अब तक 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रेत कला महोत्सवों और दुनिया भर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है तथा भारत के लिए पुरस्कार जीते हैं।

सुदर्शन पटनायक के आर्ट से भी प्रसिद्ध हुआ पुरी का तट
बंगाल की खाड़ी के तट पर बसा ओडिशा राज्य का पुरी भारत के चार धामों में से एक है। यहां 12वीं शताब्दी का जगन्नाथ मन्दिर स्थित होने से इसे श्रीजगन्नाथ धाम भी कहा जाता। इसी पुरी के तट पर जाने-माने रेत कलाकार(sand artist) सुदर्शन पटनायक(Sudarsan Pattnaik) अकसर रेत की कलाकृतियां(Sculptures) बनाते हैं। उनकी मूर्तियां दुनिया को सकारात्मक मैसेज देती हैं। पटनायक अपने twitter हैंडल पर ये तस्वीरें शेयर करते हैं।

मोदी ने शुभकामनाएं, कल्याण की कामना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) ने tweet करके महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। मोदी ने लिखा-"महाशिवरात्रि के पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मंगलकामनाएं। देवों के देव महादेव सबका कल्याण करें। ओम नम: शिवाय।"
 

यह भी पढ़ें
रूस-यूक्रेन विवाद: युद्ध का खतरा टालने दुनियाभर में प्रार्थनाएं; सुदर्शन पटनायक ने रेत से बनाई कलाकृति
Welcome 2022: नये साल का पैगाम-'जीवन चलने का नाम'...लोगों ने ऐसे किया स्वागत, उम्मीद है कि 'सब बेहतर होगा'
ये है बर्फ का जहाज; कश्मीर के एक युवक की इस क्रियेटिविटी के लोग हुए दीवानें; जानिए कब तक होगी बर्फबारी

 

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल