पहिये के पीछे फंसी थी लड़की, यू-टर्न लेती कार का दिल दहलाने वाला वीडियो आया सामने

दिल्ली के सुल्तानपुरी में कार से घसीटकर लड़की की मौत मामले में एक नया सीसीसीटी फुटेज सामने आया है। इसमें एक कार को यू-टर्न लेते देखा जा सकता है। कार के अगले पहिये के पीछे लड़की का शव फंसा दिख रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 2, 2023 6:39 AM IST / Updated: Jan 02 2023, 06:17 PM IST

नई दिल्ली। नए साल के जश्न के बीच 31 दिसंबर की रात दिल्ली में एक लड़की को चार किलोमीटर तक कार से घसीटकर मार डाला गया। लड़की स्कूटी पर सवार थी। उसे एक कार ने टक्कर मारी। टक्कर के बाद भी कार नहीं रुकी। इसी बीच लड़की कार के नीचे फंस गई। वह चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन कार सवार लोगों ने गाड़ी नहीं रोकी। कार के साथ सड़क पर घसीटे जाने से उसकी मौत हो गई। 

लड़की की मौत के बाद शव कार के साथ घसीटता रहा। उसे कार के नीचे सुल्तानपुरी से कंझावला तक घसीटा गया। इस घटना का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इस सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक कार यू-टर्न ले रही है। कार के अगले पहिये के पीछे शव फंसा हुआ है और जमीन पर घिसट रहा है। पुलिस ने बताया है कि कार में पांच लोग सवार थे। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Latest Videos

 

 

 

LG बोले शर्म से झुक गया सिर
लड़की की मौत की घटना की उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने निंदा की है। उन्होंने इस घटना को अमानवीय बताते हुए कहा कि इससे हमारा सिर शर्म से झुक गया है। उपराज्यपाल ने कहा, "पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी। मैं सभी से अवसरवादी राजनीति नहीं करने की अपील करता हूं। आइए मिलकर एक अधिक जिम्मेदार और संवेदनशील समाज की दिशा में काम करें।" 

केजरीवाल ने कहा- दोषियों को मिले फांसी की सजा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि यह घटना शर्मनाक है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। दोषी चाहे जितने भी रसूखवाले हों उन्हें सजा मिलनी चाहिए। यह रेयरेस्ट ऑफ रेयर मामला है। इसके दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें- दिल्ली हिट एंड रन Video: चश्मदीद ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई, कैसे कार के पीछे फंसी लड़की घिसटती जा रही थी?

दिल्ली महिला आयोग ने लिया संज्ञान
दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने लड़की की मौत पर संज्ञान लिया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर पूरे मामले का सच सामने लाने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस बेहद दु:खद घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी ताकि पीड़ित लड़की को न्याय मिल सके। 

यह भी पढ़ें- Target Killing: राजौरी में फिर हमला, आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के सभास्थल पर ID ब्लास्ट

Share this article
click me!

Latest Videos

धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ