घर में अकेली महिला की दर्दनाक मौत, 24 बार चाकू से गोदा फिर काट दिया सिर, मिली खून से सनी लाश

Published : Dec 14, 2019, 12:10 PM ISTUpdated : Dec 14, 2019, 12:46 PM IST
घर में अकेली महिला की दर्दनाक मौत, 24 बार चाकू से गोदा फिर काट दिया सिर, मिली खून से सनी लाश

सार

साउथ कोलकाता में अपार्टमेंट में अकेले रहने वाली बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात हत्या का तरीका है। महिला का सिर कटा हुआ मिला। इतनी बुरी मौत दी गई कि शरीर के अंदर के हिस्से बाहर आ गए थे। पुलिस के मुताबिक 24 बार चाकू से हमला किया गया था। 

कोलकाता. साउथ कोलकाता में अपार्टमेंट में अकेले रहने वाली बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात हत्या का तरीका है। महिला का सिर कटा हुआ मिला। इतनी बुरी मौत दी गई कि शरीर के अंदर के हिस्से बाहर आ गए थे। पुलिस के मुताबिक 24 बार चाकू से हमला किया गया था। 

65 साल की थी महिला
महिला का नाम उर्मिला कुमार था। इनके पति की मौत हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे पैसों की लूट नहीं बल्कि बदला लेना हो सकता है। जिस वक्त महिला की हत्या हुई, उस वक्त फ्लैट में परिवार को कोई सदस्य मौजूद नहीं था। 

कमरे में रखी अलमारी सुरक्षित
जॉइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया,"महिला ने हाथ, कान और गले में जूलरी पहनी थी वह अपनी जगह बरकरार थी। एक कमरे में रखी अलमारी बिल्कुल सुरक्षित रखी हुई थी।" पुलिस को हत्या में इस्तेमाल हथियार नहीं मिला है। पड़ताल करने पर पता चला कि पिछले साल इलाके में रहने वाले कुछ लोगों से महिला का विवाद हुआ था। 
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?