ये हैं भारत में सबसे ज्यादा दूध देने वाली 10 गाय, एक तो हर रोज देती है 50 से 80 लीटर दूध

Published : Jun 01, 2022, 01:24 PM IST
ये हैं भारत में सबसे ज्यादा दूध देने वाली 10 गाय, एक तो हर रोज देती है 50 से 80 लीटर दूध

सार

1 जून यानी बुधवार को वर्ल्ड मिल्क (World Milk Day) डे है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 2001 से हुई थी। वर्ल्ड मिल्क डे मनाने का उद्देश्य दूध के प्रति लोगों में जागरुकता पैदा करना है। वर्ल्ड मिल्क डे पर हम बता रहे हैं भारत की सबसे ज्यादा दूध देने वाली गायों के बारे में।

World Milk Day: 1 जून यानी बुधवार को वर्ल्ड मिल्क (World Milk Day) डे है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 2001 से हुई थी। वर्ल्ड मिल्क डे मनाने का उद्देश्य दूध के प्रति लोगों में जागरुकता पैदा करना है। बता दें कि दूध कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसके बिना हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों से लड़ने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। भारत में दूध उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है और इसके लिए देश में कई बड़े डेयरी फॉर्म हैं, जहां देसी नस्ल की गाय एक दिन में कई लीटर दूध देती हैं। वर्ल्ड मिल्क डे पर जानते हैं, सबसे ज्यादा दूध देने वाली 10 देसी गायों के बारे में। 

1- साहीवाल :
भारत में गाय की देसी और सबसे ज्यादा दुधारु प्रजातियों की बात करें साहीवाल नस्ल का नाम आता है। ये गाय भारत के उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश में पाई जाती हैं। साहीवाल गाय एक दिन में में 15-25 लीटर तक दूध देती है। इस गाय की नस्ल भारत के अलावा पाकिस्तान में भी पाई जाती है। 

2- गिर गाय : 
गिर गाय भारत के अलावा इजराइल और ब्राजील जैसे देशों में भी पाई जाती हैं। इसका नाम गुजरात के गिर जंगलों के नाम पर पड़ा है। ये भारत की सबसे ज्यादा दुधारू गाय है। गिर गाय एक दिन में 50 से 80 लीटर तक दूध देती है। 

3- लाल सिंधी गाय : 
लाल सिंधी गाय पहले सिर्फ सिंध में पाई जाती थी। हालांकि अब ये पंजाब, हरियाणा, राजस्थान से लेकर कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और ओडिशा में भी मिलती हैं। ये गाय दिन भर में 6 से 8 लीटर तक दूध देती है। 

4- हरियाणवी गाय : 
हरियाणवी गाय कद-काठी में दूसरी गायों से ज्यादा बड़ी होती हैं। ये गाय हर रोज 8 से 12 लीटर तक दूध देती है। ये गाय मुख्य रूप से हरियाणा के रोहतक, हिसार, सिरसा, करनाल, गुडगांव और जींद जिलो में मिलती हैं। 

5- थारपारकर नस्ल : 
थारपारकर नस्ल ज्यादातर गुजरात और राजस्थान में पाई जाती है। ये गाय गुजरात के कच्छ के अलावा राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर और जोधपुर में मिलती हैं। इसके अलावा ये पाकिस्तान के सिंध प्रांत में भी पाई जाती है। थारपारकर गाय की खासियत ये है कि ये कम खुराक में भी अच्छा दूध देती है। ये गाय एक दिन में 10 से 15 लीटर तक दूध देती हैं। 

6- राठी गाय : 
राठी गाय ज्यादातर राजस्थान के बीकानेर और श्रीगंगानगर जिलों में मिलती हैं। ये गाय दिन भर में 15 से 20 लीटर तक दूध देती हैं। ये गाय हर मौसम में अपने आपको ढालने की क्षमता रखती है। 

7- कांकरेज गाय : 
गाय की ये प्रजाति ज्यादातर गुजरात और राजस्थान में मिलती है। ये गाय दिनभर में 5 से 10 लीटर तक दूध देती है। कांकरेज गाय की सींगे बड़ी-बड़ी होती हैं और ये देखने में बैलों जैसी लगती हैं। 

8- हल्लीकर गाय : 
गाय की ये नस्ल ज्यादातर महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में मिलती है। इस नस्ल की गाय अच्छा दूध देती है। एक बार जनने के बाद ये गाय से 250-500 लीटर तक दूध देती है। यानी औसत ये रोजना 4 से 6 लीटर तक दूध देती है। 

9- नागौरी नस्ल : 
नागौरी नस्ल की गाय ज्यादातर राजस्थान के नागौर जिले में पाई जाती हैं। यहीं से ये गाय अब दूसरे राज्यों में भी पहुंच गई है। नागौरी गाय एक बार जनने पर 600-1000 लीटर तक दूध देती है। ये गाय हर रोज 5 से 7 लीटर तक दूध देती है। 

10- दज्जल गाय : 
दज्जल नस्ल की गाय पंजाब में पाई जाती हैं। इस गाय की खासियत ये है कि कम रखरखाव में भी ये गाय बेहतर दूध उत्पादन करती है। अनुमान के मुताबिक, यह गाय दिन में 3 से 5 लीटर तक दूध आसानी से दे देती है। 

ये भी देखें : 

अंबानी से लेकर अमिताभ बच्चन तक पीते हैं इस डेयरी का दूध, जानें कितनी है 1 लीटर दूध की कीमत

दिलचस्प है इस शख्स की कहानीः खुद को पसंद नहीं था दूध पीना, दूसरों को बताते फायदे..आगे जाकर बने मिल्कमैन

देश का सबसे अमीर दूधवाला, जिसके पास खुद का प्राइवेट प्लेन..खेत में बनवा रखा है पायलट रूम और हैलीपेड

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Dawood Ibrahim: 'धुरंधर' से कितना अलग है असली दाऊद? Ex-FBI एजेंट ने खोले Secret Life के राज
Muslim Population 2070: प्रजनन दर में गिरावट के बावजूद भारत की मुस्लिम आबादी क्यों तेजी से बढ़ेगी?