
नई दिल्ली। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को विश्व युवा कौशल दिवस पर देश के युवाओं को पेशेवर हुनर के साथ सशक्त बनाने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि नया भारत जल्द ही पूरी दुनिया के लिए कौशल का केंद्र बनेगा।
राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एक ट्वीट के जरिये कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा हमारे यंग इंडियंस को लगातार स्किलिंग, अपस्किलिंग और रीस्किलिंग के साथ भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने पर जोर दिया है।"
उन्होंने आगे कहा, "विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर हम प्रेशेवर कौशल के साथ भारत के युवाओं को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। इससे नया भारत जल्द ही विश्व के लिए स्किल हब (कौशल का केंद्र) बन जाएगा।"
संयुक्त राष्ट्र ने साल 2023 में विश्व युवा कौशल दिवस की थीम ‘परिवर्तनकारी भविष्य के लिए शिक्षकों, प्रशिक्षकों और युवाओं को कुशल बनाना’ रखी है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.