
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने फ्रांस की दो दिन की यात्रा पूरी कर ली है। फ्रांस के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर पीएम मोदी बैस्टिल डे परेड के मुख्य अतिथि के रूप में पेरिस गए थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को यह पसंद नहीं आया। उन्होंने पीएम मोदी के बैस्टिल डे परेड में मुख्य अतिथि बनने को राफेल डील से जोड़ दिया। इसके चलते केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल को करारा जवाब दिया है।
राहुल गांधी ने पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा को लेकर ट्वीट किया, "मणिपुर जल रहा है। EU (यूरोपियन यूनियन) ने भारत के आंतरिक मामले में चर्चा की है। पीएम ने इस पर एक शब्द भी नहीं कहा। हालांकि राफेल ने उन्हें बैस्टिल डे परेड का टिकट दिला दिया।"
स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को बताया राजवंश का निराश व्यक्ति
राहुल गांधी के ट्वीट के जवाब में स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया, "एक व्यक्ति जो भारत के आंतरिक मामलों में अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप चाहता है। जब हमारे प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय सम्मान मिलता है तो राजवंश का वह हारा हुआ व्यक्ति 'मेक इन इंडिया' की महत्वाकांक्षा को कलंकित करता है। वह भारत का मजाक उड़ाता है। लोगों ने उसे खारिज कर दिया है। इसके बाद भी वह इस बात से नाराज है कि रक्षा अनुबंध अब उसके दरवाजे पर नहीं पहुंच रहे हैं।"
नौसेना के लिए खरीदे जाएंगे 26 राफेल एम विमान
गौरतलब है कि भारत ने नौसेना के लिए 26 राफेल एम लड़ाकू विमान खरीदने का फैसला किया है। राफेल एम राफेल का नौसेना वर्जन है। इंडियन एयरफोर्स के लिए पहले ही 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदे गए हैं। अब भारत के पास कुल राफेल की संख्या 62 हो जाएगी। राफेल फोर्थ प्लस जेनरेशन का लड़ाकू विमान है।
यह भी पढ़ें- Louvre Museum में पीएम मोदी के लिए आयोजित हुआ भोज, इससे पहले 1953 में महारानी एलिजाबेथ को मिला था यह सम्मान
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.