भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की फ्रांस यात्रा पर हैं और उन्होंने कई बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति ने एमानुएल मैंक्रो ने बड़ी बात कही है। 

PM Modi France Visit. भारत और फ्रांस के बीच ऐतिहासिक संबंधों को सामने रखते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रो ने कहा कि दोनों देश विश्व की तमाम समस्याएं दूर करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। पीएम मोदी के साथ ज्वाइंट प्रेस कांफ्रेंस के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि हम 2030 तक करीब 30 हजार से ज्यादा फ्रेंच स्टूडेंट्स को भारत में पढ़ाई के लिए भेजना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 2030 तक हम युवाओं के लिए बड़ी पहल करने वाले हैं और दोनों देश मिलकर दुनिया की समस्याओं को हल करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएम मोदी और मैंक्रो की संयुक्त प्रेस स्टेटमेंट

भारत और फ्रांस के संयुक्त प्रेस स्टेटमेंट में राष्ट्रपति मैंक्रो ने बैस्टिल डे पर भारत की भूमिका के बारे में चर्चा की और कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि मैं इस पंजाब रेजिमेंट्स के जवानों को परेड में शामिल होता देखकर बेहद गर्व महसूस कर रहा हूं। हमारे बीच ऐतिहासिक तौर पर विश्वास का माहौल है और हम इस विश्वास को कभी खत्म नहीं होने देंगे। कहा कि भारत और फ्रांस के बीच सुरक्षा समझौता ही सबकुछ नहीं है बल्कि हम किस तरह से अपनी भूमिका को निभा रहे हैं, वह भी देखने योग्य है।

फ्रांस ने पोस्ट स्टडी वीजा अवधि बढ़ाई

इससे पहले भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी के दौरान फ्रांस ने भारतीय छात्रों के लिए पोस्ट स्टडी वीजा की अवधि बढ़ा दी। अब भारतीय स्टूडेंट्स 5 साल तक के लिए फ्रांस का वीजा हासिल कर सकते हैं। वहीं भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने यह भी ऐलान किया है कि फ्रांस में अब यूपीआई ट्रांजेक्शन भी मान्य किया जाएगा।

पीएम मोदी ने फ्रांस में कही यह बड़ी बात

पीएम नरेंद्र मोदी चंद्रयान-3 के सफल लांचिंग पर बात करते हुए कहा कि आज चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग पर पूरा भारत उत्साहित है। ये हमारे वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि है। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत और फ्रांस का पुराना और गहरा सहयोग रहा है। हमारी अंतरिक्ष एजेंसियों के बीच नए समझौते हुए हैं। हम अंतरिक्ष-आधारित समुद्री डोमेन जागरूकता जैसे क्षेत्रों में अपना सहयोग बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें

एलीसी पैलेस से भारत-फ्रांस ने दोस्ती के नए दौर का किया ऐलान: पीएम मोदी और प्रेसिडेंट मैक्रां की द्विपक्षीय वार्ता की 10 प्रमुख बातें