Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में राकेश टिकैत ने सरकार को अल्टीमेटम, जानिए क्या होगा 9 जून के बाद, देखें Video

Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में राकेश टिकैत ने सरकार को अल्टीमेटम, जानिए क्या होगा 9 जून के बाद, देखें Video

Published : Jun 02, 2023, 06:04 PM ISTUpdated : Jun 03, 2023, 09:23 AM IST

Wrestlers Protest मामले में बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है। कहा कि यदि 9 जून तक भाजपा सांसद की गिरफ्तारी नहीं होती तो दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

Wrestlers Protest: पहलवानों की ओर से यौन उत्पीड़न के लगाए गए आरोपों के बाद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच कुरुक्षेत्र में खाप पंचायत भी की गई। इसके बाद किसान नेता राकेश टिकैत की ओऱ से सरकार को अल्टीमेटम दिया गया है। 

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को 9 जून तक का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी से कम पर कोई समझौता नहीं होगा। 9 जून के बाद पहलवानों को वापस जंतर-मंतर पर बैठाने का काम होगा। इसी के साथ देशभर में पंचायत की जाएगी। राकेश टिकैत के द्वारा बताया गया कि महिला पहलवानों को इंसाफ दिलाने के लिए देशभर की पंचायत की जाएगी। बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ही किसान और पहलवान अड़े हुए हैं। ज्ञात हो कि विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी हो, हालांकि अभी तक यह नहीं हो पाया है।

 

14:08West Bengal Election : भवानीपुर में चुनाव के बीच भयानक बवाल, शुभेंदु अधिकारी बोले- पीटो...
09:18SCO रक्षा मंत्रियों के सामने Rajnath Singh ने बताया भारत का एजेंडा, अमेरिका को लिया आड़े हाथों...
03:14Jyotiraditya Scindia : 'पॉकेट में प्याज' सिंधिया ने बताया प्रचंड गर्मी से बचने का गजब फॉर्मूला!
05:43AAP संसदीय दल में टूट! 2 तिहाई सांसदों के साथ Raghav Chadha ने उठा लिया बड़ा कदम
05:37Murshidabad Violence : वोटिंग के बीच मुर्शिदाबाद में भयानक बवाल, नजारा देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
03:33'चेहरा तो देखने दो...इतनी दूर से आया हूं' रैली में जनता का जोश देख गदगद हो गए Amit Shah
04:56Paschim Medinipur: 'लक्ष्मी मां को कंजूस बना दिया, गुंड़े अभी सरेंडर कर दें वरना...' Himanta Biswa Sarma
05:42Muslim Women Reservation : भिड़ गए Amit shah और Akhilesh Yadav , शुरू हुआ जबरदस्त हंगामा
15:03BJP Sankalp Patra : बीजेपी ने खोज ली TMC की काट, कर दिए बड़े-बड़े वादे
04:18'मंतरी हो या संतरी... सबका होगा हिसाब' Bengal को PM Modi ने दी 6 गारंटियां