कौन है वह नेता, जिसने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए खून से लिखी चिट्ठी, कही ये बड़ी बात

Published : Aug 24, 2020, 06:01 PM ISTUpdated : Aug 24, 2020, 06:02 PM IST
कौन है वह नेता, जिसने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए खून से लिखी चिट्ठी, कही ये बड़ी बात

सार

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में पद छोड़ने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि नया अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरू करना चाहिए। वहीं इस मुद्दे पर कांग्रेस दो खेमे में बंट गई है। एक पक्ष है जो राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाना चाहता है। इस बीच कांग्रेस नेता संदीप तंवर ने अपने खून से खत  लिखकर राहुल गांधी के हाथ पार्टी की कमान सौंपने की मांग की।

नई दिल्ली. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में पद छोड़ने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि नया अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरू करना चाहिए। वहीं इस मुद्दे पर कांग्रेस दो खेमे में बंट गई है। एक पक्ष है जो राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाना चाहता है। इस बीच कांग्रेस नेता संदीप तंवर ने अपने खून से खत  लिखकर राहुल गांधी के हाथ पार्टी की कमान सौंपने की मांग की। 

राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया जाना पार्टी के हित में
उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो यह फैसला पार्टी के खिलाफ होगा। संदीप तंवर ने खत में लिखा, राहुल गांधी ने पार्टी को अपने खून पसीने से सींचा है। बुरे समय में देख के लोगों की आवाज सड़क से संद तक उठाई है। अगर राहुल गांधी को अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो यह फैसला पार्टी हित में नहीं होगा। 

राहुल गांधी ने जताई नाराजगी
कांग्रेस में शीर्ष नेतृत्व में बदलाव की मांग के बीच सोमवार को वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में राहुल गांधी ने 23 नेताओं द्वारा लिखी गई चिट्ठी को लेकर नाराजगी जताई है। राहुल ने पत्र के समय को लेकर सवाल उठाए हैं। राहुल ने कहा, नेतृत्व में बदलाव की मांग ऐसे वक्त पर क्यों कि गई, जब सोनिया गांधी एम्स में भर्ती थीं।राहुल ने कहा, ऐसा वक्त क्यों चुना गया जब पार्टी मध्य प्रदेश और राजस्थान में लड़ाई लड़ रही थी। 

- राहुल ने कहा, जिस तरह से चिट्ठी को लीक किया गया, उससे उन्हें ठेस पहुंची। इतना ही नहीं उन्होंने चिट्ठी लिखने वाले नेताओं पर भाजपा के साथ गठबंधन का आरोप लगाया। इस पर गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल ने जवाब भी दिया।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Viral Video: बेंगलुरु में महिलाओं का हाई वोल्टेज ड्रामा, सरेआम कैब ड्राइवर को पीटा, पुलिस के सामने भी देती रहीं गालियां
Gaurav Gogoi Pakistan link: क्या है कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का पाकिस्तान लिंक विवाद? अब आगे क्या होगा