
Flood Alert: दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। भारी बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर लगातार ऊपर जा रहा है। हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज पर रविवार को यमुना का जल प्रवाह 1.78 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया। इस वजह से बैराज के सभी 18 गेट खोलने पड़े।
दिल्ली में यमुना का जलस्तर आज रात तक 206 मीटर तक जा सकता है। जलस्तर बढ़ने के चलते हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया गया है। अगर ऐसा होता है तो यह खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय जल आयोग ने रविवार को जारी परामर्श में दी है।
दिल्ली का पुराना रेलवे पुल यमुना के जलस्तर और बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए मुख्य बिंदु माना जाता है। सीडब्ल्यूसी के अनुसार, 17 अगस्त को हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी और ऊपरी इलाकों में हुई भारी बारिश के कारण 19 अगस्त की रात करीब 2 बजे जलस्तर 206 मीटर से ऊपर जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Hyderabad Latest News: हैदराबाद में जन्माष्टमी शोभायात्रा के दौरान 5 लोगों की मौत
बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से लगातार बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने की वजह से दिल्ली में जलस्तर बढ़ रहा है। इस सीजन में हथिनीकुंड बैराज से सबसे ज्यादा करीब 1,27,030 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं वजीराबाद बैराज से हर घंटे लगभग 45,620 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। अगर इन बैराज से छोड़ा गया पानी आमतौर पर 48 से 50 घंटे में दिल्ली पहुंच जाता है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.