हरिद्वार धर्म संसद हेट स्पीच मामले में यति नरसिंहानंद गिरफ्तार, दो दिन पहले पुलिस को दी थी चेतावनी

Published : Jan 15, 2022, 11:27 PM ISTUpdated : Jan 15, 2022, 11:29 PM IST
हरिद्वार धर्म संसद हेट स्पीच मामले में यति नरसिंहानंद गिरफ्तार, दो दिन पहले पुलिस को दी थी चेतावनी

सार

हरिद्वार धर्म संसद हेट स्पीच मामले में शनिवार शाम को उत्तराखंड पुलिस ने यति नरसिंहानंद को गिरफ्तार कर लिया। धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने के मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है।

हरिद्वार। हरिद्वार धर्म संसद हेट स्पीच (Haridwar Dharm Sansad Hate Speeches) मामले में शनिवार शाम को उत्तराखंड पुलिस ने यति नरसिंहानंद (Yati Narsinghanand) को गिरफ्तार कर लिया। धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने के मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले गुरुवार को वसीम रिजवी उर्फ जीतेंद्र त्यागी को गिरफ्तार किया गया था। हरिद्वार के सीओ सीटी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के मामले में यति नरसिंहानंद को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ 2-3 मामले दर्ज हैं।

दरअसल, हरिद्वार में 17 से 19 दिसंबर 2021 तक एक धर्म संसद का आयोजन किया गया था। जिसमें कथित तौर पर हेट स्पीच दिया गया था। हरिद्वार हेट स्पीच मामले में दर्ज प्राथमिकी में 10 से अधिक लोगों के नाम हैं, जिसमें नरसिंहानंद, त्यागी और अन्नपूर्णा शामिल हैं। 12 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड और दिल्ली पुलिस को एक याचिका पर नोटिस जारी किया था, जिसमें कथित तौर पर अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हिंसा भड़काने वाले हरिद्वार धर्म संसद के भाषणों की स्वतंत्र जांच की मांग की गई थी। 

नरसिंहानंद ने पुलिस को दी थी चेतावनी
हरिद्वार धर्म संसद में मुस्लिमों के खिलाफ हेट स्पीच देने के मामले में गुरुवार को आरोपी जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को गिरफ्तार किया गया था। जितेंद्र त्यागी की गिरफ्तारी के समय उनके साथ महंत और डासना मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद भी मौजूद थे। नरसिंहानंद ने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी भरे शब्दों में कहा था कि ''तुम सब मरोगे''। 

नरसिंहानंद ने पुलिस को जितेंद्र त्यागी को गिरफ्तार करने से रोकने की कोशिश की थी। उन्होंने पुलिस से कहा था कि जितेंद्र हमारे भरोसे ही हिंदू बने हैं। हेट स्पीच मामले में दर्ज मुकदमे में मेरा भी नाम है। मुझे भी साथ ले चलो। इसपर पुलिस अधिकारी ने कहा था कि हमें लीगल प्रोटोकॉल के तहत गिरफ्तारी करनी है। आप भी गाड़ी के साथ चल सकते हैं। इसपर नरसिंहानंद भड़क गए थे। उन्होंने पुलिस टीम से कहा था कि तुम सब मरोगे और अपने बच्चों को भी मरवाओगे।


ये भी पढ़ें

Hate Speech Case: SC में बोले कपिल सिब्बल-यूपी का चुनावी माहौल बिगड़ सकता है, उत्तराखंड को नोटिस

Haridwar Dharm Sansad : भड़काऊ भाषण मामले में सुप्रीम कोर्ट की फटकार, उत्तराखंड और दिल्ली सरकार को नोटिस

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Republic Day 2026: आज़ादी के 2 साल बाद ही भारत गणतंत्र क्यों बना? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे
भूल तो नहीं गए? भारत के 5 मर्डर केस, जिन्होंने देश को भीतर तक हिला दिया