Video: OBC विरोधी बयान से मचा बवाल तो रामदेव ने दी सफाई, बोले- 'मैंने तो ओवैसी कहा, ओबीसी नहीं'

Published : Jan 14, 2024, 11:02 AM ISTUpdated : Jan 14, 2024, 11:03 AM IST
Ramdev

सार

रामदेव ने OBC समाज को लेकर विवादित बयान देकर बवाल मचा दिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मैंने OBC नहीं, ओवैसी कहा था।

नई दिल्ली। योग गुरु रामदेव OBC (Other Backward Classes) समाज के खिलाफ बयान के चलते विवाद में हैं। उन्होंने खुद को ब्राह्मण बताते हुए OBC के लिए अपमानजनक बातें की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हंगामा मच गया। लोगों ने रामदेव की आलोचना की और पतंजली के सामानों का बाइकॉट करने का आह्वान किया।

विवाद बढ़ने पर रामदेव ने कहा कि मेरी बात को गलत समझा गया है। मैंने तो OBC कहा ही नहीं, मैंने ओवैसी (AIMIM नेता असदुद्दीन औवेसी) कहा था। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में रामदेव कहते हैं, "मेरा मूल गोत्र है ब्रह्म गोत्र, और हूं अग्निहोत्री, हां.. बोलो बाबाजी आप तो OBC हो। OBC वाले *** कराएं। मैं हूं अग्निहोत्री ब्राह्मण, मैं हूं वेदी ब्राह्मण, मैं हूं द्वीवेदी ब्राह्मण, मैं हूं त्रिवेदी ब्राह्मण, मैं हूं चतुर्वेदी ब्राह्मण।"

 

 

वीडियो वायरल हुआ तो रामदेव ने कहा- OBC के खिलाफ नहीं बोला

वीडियो वायरल होने के बाद सफाई देते हुए रामदेव ने कहा, "हमने तो ऐसा कोई बयान नहीं दिया।" पत्रकार द्वारा OBC को लेकर बयान देने की याद दिलाने पर रामदेव ने कहा, "ओवैसी..ओवैसी तो उल्टा दिमाग का है ही, उसके बारे में क्या? ओवैसी के पूर्वजों का हमेशा देशद्रोही सोच रहा है। उसको हम गंभीरता से नहीं लेते हैं। OBC का नहीं है। OBC का कभी हमने कुछ उल्टा नहीं बोला।"

यह भी पढ़ें- आज ही के दिन 32 साल पहले नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में लिया था संकल्प, राम मंदिर बनने पर ही आऊंगा वापस

गौरतलब है कि OBC को लेकर रामदेव के बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके चलते सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया है। कहा जा रहा है कि रामदेव ने अपनी ब्राह्मण पहचान का दावा करके ओबीसी समुदाय को अपमानित किया है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पतंजली के सामानों का बहिष्कार करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, बेटे कुमारस्वामी चुनाव लड़ेंगे या नहीं प्रधानमंत्री मोदी करेंगे निर्णय

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

BJP on Protest Funding: दिल्ली के प्रदर्शनों का खर्च कौन उठा रहा? स्टिंग के बाद राहुल गांधी पर BJP का हमला
Supreme Court On Delhi Protests:' सार्वजनिक स्थल पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं', SC ने जारी किया नोटिस!