फ्रांस से लौटे युवक ने वारंगल में रचाई शादी, समारोह में शामिल हुए 1 हजार से ज्यादा लोग

Published : Mar 20, 2020, 11:16 PM IST
फ्रांस से लौटे युवक ने वारंगल में रचाई शादी, समारोह में शामिल हुए 1 हजार से ज्यादा लोग

सार

कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने सभी तरह के सामाजिक आयोजनों पर रोक लगा दी है, जिनमें लोगों के एकत्रित होने की संभावना रहती है। इसके बावजूद हैदराबाद का एक युवक फ्रांस से आया और उसने शादी भी की। 

हैदराबाद. कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने सभी तरह के सामाजिक आयोजनों पर रोक लगा दी है, जिनमें लोगों के एकत्रित होने की संभावना रहती है। इसके बावजूद हैदराबाद का एक युवक फ्रांस से आया और उसने शादी भी की। इस शादी में हजार से ज्यादा मेहमान शामिल हुए। हालांकि, शादी से पहले और शादी के बाद दूल्हे ने खुद को क्वारेंटाइन कर लिया। शादी की खबर एक रिपोर्टर ने ट्वीट की तो प्रशासन जागा और ऐसी शादियों को सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा बताया। 

यह दूल्हा हैदराबाद का रहने वाला है और अपने दोस्त के साथ फ्रांस से लौटने के बाद इसने खुद को 2 सप्ताह के लिए क्वारेंटाइन कर लिया था। इसके बाद वह वारंगल पहुंचा और शादी की। इस शादी में दूल्हा-दूल्हन और बाकी लोगों ने कोई मास्क भी नहीं पहना था। पूरे कार्यक्रम में सरकार के दिशा निर्देशों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। इसके बाद शुक्रवार को होने वाले रिशेप्सन समारोह को भी कैंसिल कर दिया गया। कोरोना के संक्रमण के बीच यह शादी समारोह कैसे रखा गया था इस पर सवाल उठ रहे हैं। 

इस भव्य शादी समारोह में हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे, जिनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं। हैदराबाद में किसी भी तरह के आयोजन पर बैन लगा हुआ है। इसके बाद भी यह भव्य शादी समारोह रखा गया और हजारों लोगों ने जानबूझकर अपनी जान जोखिम डाली। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Bhutan GLOF High Alert: भूटान में फटी ग्लेशियल झील, असम-बंगाल के इन 6 जिलों में आएगी भयंकर बाढ़?
Top 10 News: Cyclone Arnab से Israel Election तक, आज की 10 बड़ी खबरों ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन?