19 Minute 34 Second Video के बाद अमरावती कांड से बवाल, 180 लड़कियों को फंसा वायरल किए 380 वीडियो

Published : Apr 17, 2026, 09:46 PM IST
19 minute 34 second viral video latest news

सार

अमरावती वीडियो कांड में 180 लड़कियों के 350 से भी ज्यादा वीडियो वायरल होने का दावा किया जा रहा है। मुख्य आरोपी अयान तनवीर गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस संवेदनशील तरीके से जांच कर रही है और लोगों से वीडियो शेयर न करने की अपील की है। इससे पहले 19 मिनट 34 सेकंड के वीडियो ने पहले ही पुलिस की चिंता बढ़ा रखी है।  

मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक में ढोंगी बाबा अशोक खरात का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अमरावती में लव जिहाद और यौन शोषण का एक नया विवाद सामने आ गया। अमरावती और नासिक में में लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे, जिससे पूरे देश में हड़कंप मच गया। इन दोनों मामलों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

180 लड़कियों के 350 से भी ज्यादा वीडियो वायरल होने का दावा

अमरावती वीडियो कांड को लेकर दावा किया जा रहा है कि करीब 180 लड़कियां इस मामले की शिकार हैं और उनके लगभग 380 वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए हैं। यह मामला तब सामने आया जब कई सोशल मीडिया ग्रुप्स में लड़कियों के अश्लील वीडियो शेयर किए जाने लगे। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पीड़ितों में ज्यादातर नाबालिग लड़कियां शामिल हैं।

19 साल के अयान तनवीर को पुलिस ने किया अरेस्ट

जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी अयान तनवीर अहमद अमरावती जिले के परतवाड़ा का रहने वाला है। 19 साल के अयान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अयान ने सोशल मीडिया के जरिये अलग-अलग लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाया, फिर उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाए और बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके घर को बुलडोजर से गिरा दिया। इसके अलावा, इस मामले में कई अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस की जांच: संवेदनशील तरीके से कार्रवाई

पुलिस के अनुसार यह मामला बेहद संवेदनशील है, इसलिए जांच को सावधानी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। पीड़ित लड़कियों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जा रही है, ताकि उनकी सुरक्षा और सम्मान बना रहे। इस केस की जांच के लिए महिला पुलिस अधिकारियों की एक विशेष टीम बनाई गई है। साथ ही, पीड़िताओं के लिए एक स्पेशल ऑनलाइन लिंक भी तैयार किया गया है, जिससे वे आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।

पुलिस की अपील: वीडियो शेयर करना अपराध

पुलिस ने लोगों से सख्त अपील की है कि इस मामले से जुड़े किसी भी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर न करें। ऐसा करना कानूनन अपराध है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

देशभर में वायरल वीडियो का बढ़ता ट्रेंड

हाल के दिनों में देश में वायरल वीडियो का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। गातार आपत्तिजनक और संवेदनशील वीडियो सामने आ रहे हैं, जिससे समाज में चिंता बढ़ रही है। “19 मिनट 34 सेकंड” जैसे वायरल मामलों के बाद इस तरह की घटनाएं समाज में चिंता का कारण बनती जा रही हैं। इससे पहले 19 मिनट 34 सेकंड के वायरल वीडियो को लोग इंटरनेट पर काफी सर्च कर रहे हैं। हालांकि, इस तरह के वीडियो के नाम पर लोगों से साइबर ठगी होने का खतरा है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ashok Kharat Case: अशोक खरात केस में नया मोड़, अहम गवाह की मौत ने खड़े किए सवाल
लोकसभा में नहीं पास हो पाया महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल