
बिहार के जहानाबाद जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के एक सरकारी स्कूल में दो शिक्षकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। स्कूल कैंपस में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोकमत न्यूज़ हिंदी और स्थानीय शिक्षा अधिकारियों के मुताबिक, शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है। वीडियो सामने आने के कुछ ही घंटों के भीतर प्रशासन ने यह कदम उठाया।
यह पूरा विवाद जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मछिल गांव के सरकारी मिडिल स्कूल का है। एक शख्स ने मोबाइल से एक महिला शिक्षिका और एक पुरुष शिक्षक का वीडियो बना लिया। यह वीडियो स्कूल की छत पर जाने वाली सीढ़ियों पर उस समय बनाया गया, जब स्कूल में पढ़ाई चल रही थी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ स्थापना) रमेश कुमार पाल ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया, "वीडियो के संज्ञान में आते ही विभाग ने तुरंत कदम उठाया।"
उन्होंने कहा कि दोनों शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जब तक औपचारिक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक वे अपनी ड्यूटी से दूर रहेंगे। रमेश कुमार पाल ने यह भी साफ किया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस मामले की पूरी और विस्तृत विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "शर्म आनी चाहिए ऐसे लोगों को, जो बच्चों को शिक्षा देने वाली जगह पर भी अपनी मर्यादा भूल गए।"
एक अन्य ने लिखा, "बेशर्म लोग.. ये बनाएंगे बच्चों को काबिल? शर्म नहीं आती।"
एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया, “यकीन नहीं होता कि ये शिक्षक हैं।”
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।