घूमने निकले थे..घर लौटीं सिर्फ लाशें; कलेजा कंपा देगा कर्नाटक में 6 लोगों की मौत का मंजर

Published : Jul 09, 2026, 12:02 PM IST
Karnataka Accident

सार

Karnataka Accident: कर्नाटक के धारवाड़ में गुरुवार सुबह इतना भयानक एक्सीडेंट हुआ कि पलभर में 6 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ट्रिप पर निकले थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह उनकी आखिरी यात्रा होगी।

धारवाड़ (कर्नाटक): गुरुवार तड़के कर्नाटक के धारवाड़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यल्लापुर तालुक में अरबैल घाट के पास एक MUV गाड़ी और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक धारवाड़ के रहने वाले थे और धर्मस्थल समेत दूसरी जगहों पर घूमने के लिए निकले थे।

कौन थे सभी लोग जिनकी एक साथ हुई दर्दनाक मौत

पुलिस के मुताबिक, मरने वालों की पहचान ड्राइवर संजय अंगड़ी (33), बसवराज (48), अभिषेक ईश्वर (28), अक्षय (26), अभिषेक (26), और मंजुनाथ चुलकी (32) के रूप में हुई है। ये सभी धारवाड़ के ही थे। घायलों को इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में और जानकारी का इंतजार है।

जब कर्नाटक में पलटी थी सड़क परिवहन की बस

आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार (4 जुलाई) को भी चिक्कबल्लापुर तालुक में एक और हादसा हुआ था। यहां मुड्डेनाहल्ली में VTU कैंपस के पास कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की एक बस पलट गई थी, जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।घायलों में से कुछ की हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है।

KSRTC की बस में 26 यात्री सवार थे

अधिकारियों के मुताबिक, KSRTC की बस में 26 यात्री सवार थे और यह डोड्डाबल्लापुर से चिक्कबल्लापुर जा रही थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ड्राइवर ने कनिवे नारायणपुरा की तरफ से आ रहे एक टिपर लॉरी से बचने की कोशिश की, जिससे बस पर से उसका कंट्रोल खो गया और वह सड़क किनारे पलट गई।

किसकी लापरवाही से लोग मौत के मुंह में समां गए

  • हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को इलाज के लिए मुड्डेनाहल्ली के सत्य साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि तीन घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
  • शुरुआती जांच में टिपर लॉरी और KSRTC बस, दोनों ड्राइवरों की लापरवाही की बात सामने आ रही है। नंदी गिरिधाम पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में और जानकारी का इंतजार है। 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

9 जुलाई सुबह की बड़ी खबरें: Bahrain Kuwait पर ईरान के ताबड़तोड़ हमले, फिर शुरू हुई तगड़ी जंग!
बिना सुरक्षा, लंबा घूंघट और फर्राटेदार इंग्लिश...क्यों वायरल हो रहा राजस्थान की Ex MLA का VIDEO?