इधर उद्धव ठाकरे के 6 सांसद छोड़ेंगे शिवसेना, उधर एकनाथ शिंदे को मिला तगड़ा झटका

Published : Jun 22, 2026, 01:20 PM IST
Maharashtra Politics

सार

maharashtra legislative council election results defeats : आज उद्धव ठाकरे गुट के 6 सांसद आज एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होंगे। तो दूसरी तरफ महाराष्ट्र विधान परिषद रिजल्ट हड़कंप है।

मुंबई :  महाराष्ट्र की सिसायत के लिए आज बड़ा दिन है। क्योंकि एक तरफ जहां उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) से बगावत कर चुके 6 सांसद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले खेमे में शामिल होंगे। दूसरी तरफ भाजपा के बागी उम्मीदवार गोकुल गीते ने एकनाथ शिंदे को तगड़ा झटका दिया है। गीते ने महाराष्ट्र विधान परिषद की नासिक जिला स्थानीय निकाय क्षेत्र की सीट पर  शिवसेना के उम्मीदवार नरेंद्र दराडे को हराया है।

महाराष्ट्र के मंत्री प्रताप सरनाईक का बड़ा खुलासा

  • शिवसेना विधायक और महाराष्ट्र के मंत्री प्रताप सरनाईक ने सोमवार को दावा किया कि UBT सेना के छह बागी सांसद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले खेमे में शामिल होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस कदम से संसद में पार्टी की ताकत काफी बढ़ जाएगी।
  • पत्रकारों से बात करते हुए सरनाईक ने कहा, “आज दोपहर 3 बजे, छह सांसद आधिकारिक तौर पर शिवसेना में शामिल होंगे। इससे हमारे सांसदों की संख्या 7 से बढ़कर 13 हो जाएगी। इससे शिवसेना की ताकत बढ़ी है।”उन्होंने यह भी बताया कि UBT सेना के बागियों ने लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र दिया है।
     

उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र में निकालेंगे यात्रा

  • इस बीच, शिवसेना (UBT) के विधायक महेश सावंत ने कहा, “जाने वाले गए! हम (सामना में जो छपा है) उससे सहमत हैं।” वहीं चर्चा है कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए महाराष्ट्र भर में एक दौरा शुरू करने वाले हैं। यह दौरा उन बागी सांसदों के चुनाव क्षेत्रों में भी होगा।
  • UBT सेना के सांसद संजय राउत द्वारा शेयर किए गए शेड्यूल के मुताबिक, उद्धव ठाकरे 27 जून को यवतमाल दौरे से अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वह विदर्भ में वाशिम और मराठवाड़ा क्षेत्र में हिंगोली जाएंगे। 28 जून को वह परभणी और धाराशिव जाएंगे, और 29 जून को शिरडी का दौरा करेंगे।

कौन हैं उद्धव ठाकरे के ये बागी 6 सांसद?

जिन सांसदों ने सेना (UBT) की संसदीय दल की बैठक छोड़ी थी और जिनके एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की संभावना है, वे हैं - यवतमाल-वाशिम के सांसद संजय देशमुख, हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर, परभणी के सांसद संजय जाधव, शिरडी के सांसद भाऊसाहेब वाकचौरे, मुंबई नॉर्थ ईस्ट के सांसद संजय दीना पाटिल और उस्मानाबाद के सांसद ओमप्रकाश राजे निंबालकर। 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ration Card Rule Update: अब एक दुकान से चावल तो दूसरी से ले सकेंगे गेहूं
CM Vijay Birthday: शिवकाशी में आधी रात को मनी दिवाली, जमीन से आसमान तक मना जश्न!