
6 Year Old Girl Dog Attack: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर के बाहर खेल रही 6 साल की एक बच्ची को तीन आवारा कुत्तों ने घेरकर बुरी तरह नोंच डाला। यह पूरी वारदात पास में लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुत्तों का झुंड बच्ची पर हमला करता और उसे घसीटता हुआ दिख रहा है।
बच्ची के पिता सोनू ने बताया कि उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया। कुत्तों ने बच्ची को कुछ दूर तक घसीटा भी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग सहम गए।
तभी विकास नाम के एक स्थानीय युवक ने जब बच्ची की चीखें सुनीं तो वह फौरन मदद के लिए दौड़ा। विकास ने हिम्मत दिखाते हुए कुत्तों को वहां से भगाया और बच्ची की जान बचाई। अगर सही समय पर मदद न मिलती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
Yesterday a Monkey was mauled in Agra and today a child was attacked by a pack of stray dogs in Mathura. No city or village is safe from the menace of these Stray Dogs. Dog Gangs and Dogs belong to jungle.https://t.co/lRBiapZIjU
— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) August 8, 2026
हमले में बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में भारी गुस्सा और दहशत का माहौल है। तस्वीरें वाकई परेशान करने वाली हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने नगर निगम से इस समस्या पर तुरंत ध्यान देने और आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। लोगों को अब अपने बच्चों को घर से बाहर भेजने में भी डर लग रहा है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।